{"_id":"73497fc959ac8cb71a4aa0bc108974ce","slug":"dont-afared-womens-protect-to-self-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डर और लज्जा छोड़ें, अपनी सुरक्षा खुद करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डर और लज्जा छोड़ें, अपनी सुरक्षा खुद करें’
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 15 Mar 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महिलाओं को डर और लज्जा का त्याग कर अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। घर या बाहर, जहां भी उत्पीड़न अथवा उत्पीड़न हो, उसके खिलाफ आवाज उठाएं और एकजुट होकर उसका पुरजोर विरोध करें। ये बातें शनिवार को किरण सोसाइटी की ओर से शास्त्री घाट पर आयोजित समारोह में महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने कहीं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में वाराणसी और मिर्जापुर की करीब एक हजार महिलाओं ने भागीदारी की। जिला मुख्यालय से महिला थाना प्रभारी पुष्पा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शास्त्री घाट पहुंची, जहां मुख्य आयोजन हुआ। प्रेरणा कला मंच की सदस्यों ने अतिथियों को
मशालें भेंट की। साथ ही नाटिका ‘गंगा मइया तेरे देश में’ के जरिये गंगा की तरह महिलाओं की दुर्दशा को दर्शाया। साथ ही उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकरआवाज उठाने की अपील की। किरण सोसाइटी के बच्चों ने व्हील चेयर नृत्य पेश किया। विशिष्ट अतिथि सांसद अनुप्रिया पटेल और मुख्य वक्ता बसंत कन्या पीजी कालेज की डॉ. कुमुद रंजन रहीं। अध्यक्षता महिला समाख्या की राज्य परियोजना निदेशक डा. स्मृति सिंह ने की। संस्था की निदेशक संगीता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सुषमा राय, विष्णु मिश्र एवं नारायण सिंह ने किया।