वाराणसी: कुत्तों ने हिरण को नोचकर किया लहूलुहान, ग्रामीणों ने बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया है। ग्रामीणों ने जब हिरण को कुत्तों द्वारा दौड़ा कर काटते हुए देखा तो उन्होंने लाठी और डंडे से कुत्तों को भगा दिया।
उन्होंने हिरण को बांधकर अपने पास रख लिया और वनकर्मियों को सूचना दी। सूचना पर दो वनकर्मी खरगीपुर गांव पहुंच गए और लहूलुहान घायल हिरण को सारनाथ स्थित डियर पार्क ले आए।
जानाकरी के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के जयरामपुर की ओर से भाग कर आ रहा हिरण थक कर खरगीपुर गांव में एक सरसों के खेत में बैठ गया। हिरण को देख आवारा कुत्ते उसे दौड़ाने लगे और काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बचाकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
वन क्षेत्राधिकारी काशी रेंज एनपी सिंह ने बताया कि हिरण को कुत्तों द्वारा काटने की सूचना मिली तो तुरंत वन कर्मियों को भेजकर घायल हिरण को सारनाथ मिनी जू लाया, कल पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया जाएगा।
सारनाथ स्थित वन विभाग मिनी जू वन क्षेत्राधिकारी एके उपाध्याय ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह बताया जा रहा था कि डियर पार्क से हिरण निकल गया है। लेकिन यह हिरण हमारे पार्क में रखे गए हिरण की प्रजाति चितल से अलग है। यह हिरण प्रजाति सांभर है। ग्रामीणों की मदद से घायल हिरण सांभर मिनी जू लाया गया है, जिसका इलाज किया जाएगा।