फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors will be mandatory practice in government hospitals after degree

डिग्री के बाद डाक्टरों को सरकारी अस्पतालों में प्रैक्टिस अनिवार्य होगीः आशुतोष टंडन

Sat, 01 Dec 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Dec 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Doctors will be mandatory practice in government hospitals after degree
तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन - फोटो : self
उत्तर प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि डॉक्टरों की कमी पूरा करने के लिए सरकारी कॉलेजों से मेडिकल की डिग्री लेने वाले छात्रों को कम से कम दो साल सरकारी अस्पतालों में सेवा देना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए प्रवेश के दौरान ही उनसे बांड भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन


तकनीकी सुविधा केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों की सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि पांच मेडिकल कॉलेज जुलाई अगस्त तक शुरू हो जाएंगे। इनमें बस्ती, बहराइच, फैजाबाद, फिरोजाबाद और सुल्तानपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर में ढाई साल में मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो गया है। छह से सात मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास दिसंबर में होगा। इनमें फतेहपुर, एटा, हरदोई, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर और प्रतापगढ़ जिले शामिल हैं।

आठ से दस साल बाद स्थिति बेहतर होगी

देश में 100 मेडिकल कॉलेज शुरू होने में दो से तीन साल लग सकते हैं। पांच साल बाद ये बेहतर ढंग से काम करेंगे। तकरीबन आठ से दस साल बाद स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ के पीजीआई में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है।

अभी 985 बेड हैं। 700 बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। सेवानिवृत्त मेडिकल कालेज के विशेषज्ञों को रोकने के लिए सवा तीन लाख रुपये महीना देने को तैयार हैं, लेकिन डाक्टर निजी संस्थानों में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed