फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors strike in Varanasi biggest Ayurvedic hospital angry over not getting stipend

Doctors Strike: वाराणसी के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराज

Mon, 03 Apr 2023 12:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 12:32 PM IST
सार

वाराणसी के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में दिसंबर से फरवरी महीने का स्टाइपेंड न मिलने से नाराज डॉक्टर सोमवार सुबह से ओपीडी हॉल में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार प्राचार्य से बातचीत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
 

विज्ञापन
Doctors strike in Varanasi biggest Ayurvedic hospital angry over not getting stipend
चौकाघाट आयुर्वेदिक अस्पताल में धरने पर बैठे डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात डॉक्टर (एमडी/एमएस के छात्र) सोमवार सुबह से हड़ताल पर चले गए हैं। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों का देखभाल भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में दिसंबर से फरवरी महीने का स्टाइपेंड न मिलने से नाराज डॉक्टर सोमवार को ओपीडी हॉल में धरने पर बैठे हैं।  उनका कहना है कि चार महीने का स्टाइपेंड नहीं मिला है। इस कारण उन्हें जीवनयापन करने में परेशानी हो रही है। अब तक कई बार प्राचार्य से बातचीत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में हमें हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी में पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।  राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.नीलम गुप्ता ने बताया कि शासन से बजट न मिलने की वजह से ही स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है। इसकी जानकारी धरने पर बैठे डॉक्टरों को दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम मॉडल से ली जाएंगी रोपवे की जमीनें, आज हो सकता पहला बैनामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed