Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Suspicious death woman allegations murder strangulation following theft jewelry blood oozing

मिर्जापुर: वृद्धा की संदिग्ध मौत, गहना चोरी कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप; कान व नाक से आ रहा था खून

Fri, 06 Nov 2026 06:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 06 Nov 2026 06:06 PM IST
सार

अदलहाट थाना क्षेत्र के विक्सी गांव में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गहने चोरी करने के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Mirzapur Suspicious death woman allegations murder strangulation following theft jewelry blood oozing
मलुई देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अदलहाट थाना क्षेत्र के विक्सी गांव में घर में सो रही वृद्धा की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह परिजनों को मृत अवस्था में मिली। उसके नाक व कान से खून निकल रहा था। मृतका के नाती ने जुआरियों पर चोरी की नियत से घर में घुसकर नानी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


चोरी कर वृद्धा की गला दबाकर हत्या के घटना पर पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध है। पुलिस की जांच में गहना मिल गया और वृद्धा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने की बात बताई गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मातम

क्षेत्र के विक्सी गांव निवासी मलुई देवी (65) अपने नाती सुचित कुमार के दो पुत्र रितेश और नितेश के साथ रहती है। रात को सभी खाना खाकर सो गए। सुबह दोनों बच्चे उठे तो कमरे में नानी को मृत पाया। उनके नाक कान से खून निकल रहा था। सूचना अपने पिता सूचित कुमार को दी। सूचना पर सूचित कुमार मौके पर पहुंचा। सूचित कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी नानी की गला घोटकर हत्या किया गया है। 

बताया कि उसके दोनों बच्चे नानी के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे नानी से बात हुआ। रात को सभी खाना खाकर सो गए। बाहर दोनों बच्चे और अंदर नानी सोई थी। घर के बगल में मंदिर के पास जुआ होता है। रात को जुआ खोलने वाले चोर छत से डाककर घर में आए हैं। नानी का गला घोट कर मार दिए हैं। उनका गले का चेन, हाथ में सोने की अंगूठी ले गए हैं। कान और नाक से खून आ रहा था। 

विज्ञापन

हत्या का आरोप

गला दबाकर हत्या के आरोप की सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। अदलहाट थाना पुलिस के साथ एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा, सीओ चुनार गायत्री यादव डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच पड़ताल किया। पुलिस के मुताबिक जो सामान चोरी होना बताया जा रहा है। वह मिल गया है। बाहरी चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।

वृद्धा अपने नाती के दो बच्चों के साथ रहती थी। बच्चों का बयान लिया गया। नानी ने उनको रात को खाना खिलाया। अंदर कमरे में नानी और बाहर बच्चे सो रहे थे। बच्चे अपने कमरे की कुंडी बाहर से बंद किए थे। सुबह नानी के कमरे में गए तो वह मृत पड़ी थी। अंदर से कुंडी खोलकर बाहर आकर जानकारी दिया। 

कुंडी अंदर से बंद थी तो अंदर कोई जा नहीं सकता। जिन गहनों अंगूठी आदि के चोरी की बात बताई गई। वह घर में ही मिल गई। वृद्धा के कान में कुंडल था। चोरी होती तो कुंडल भी ले जाते। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। कान व नाक से खून आने के बारे में डॉक्टर द्वारा प्रथम दृष्टया ब्रेन हैमरेज बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि हो जाएगी। - राजकुमार मीणा, एएसपी ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed