फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM's checking: DM reached Deendayal Hospital, took information about online report

डीएम की चेकिंग:दीनदयाल अस्पताल पहुंचे डीएम, ऑनलाइन रिपोर्ट की जानकारी ली

Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
DM's checking: DM reached Deendayal Hospital, took information about online report
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की दोपहर में जिलाधिकारी एस राजलिंगम के पहुंचते ही चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ अलर्ट हो गए। जिलाधिकारी सीधे पैथालॉजी गए और जांच कराने वाले लोगों को मोबाइल पर ऑनलाइन मिलने वाली रिपोर्ट की जानकारी सीएमएस से ली।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. दिग्विजय सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि मरीजों को जांच कराने के दौरान पैथालॉजी में मोबाइल नंबर लिया जाता है। जांच के बाद रिपोर्ट को लैब इनफार्मेशन सिस्टम पर अपलोड कराया जाता है, जिससे कि संबंधित मरीज को मोबाइल पर रिपोर्ट मिल जाए। इस पर जिलाधिकारी ने अनिवार्य रूप से सभी मरीजों का मोबाइल नंबर लेकर उस पर समय से रिपोर्ट अपलोड करने को कहा। साथ ही शासन और प्रशासन को भी समय-समय पर इसकी जानकारी अपडेट करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed