फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM Mirzapur launch rakam app for poor people help

असहायों की मदद करेगा रकम एप, रोटी-कपड़ा और मकान की जरूरत होगी पूरी

Fri, 12 Mar 2021 08:28 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Fri, 12 Mar 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
DM Mirzapur launch rakam app for poor people help
एप लांच करते डीएम व अन्य अधिकारी।

आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए शुक्रवार को मिर्जापुर जिला प्रशासन की मदद से एक एप लांच किया गया। रकम नाम से यह एप जिले के जरूरतमंदों की मदद करेगा और उनके लिए रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत पूरी करने में सहायक होगा। इस एप की मदद से घर बैठे गरीब असहाय लोगों को होटलों का भोजन मुफ्त प्राप्त होगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में रोटी, कपड़ा और मकान (रकम) एप लांच किया। कहा कि विंध्यक्षेत्र माता लक्ष्मी का वह स्थान है, जहां विश्व का संचालन करने वाली माता लक्ष्मी, माता विंध्यवासिनी के रूप में विराजमान होकर जगत का भरण-पोषण कर रही हैं। मदद की आस रखने वाले जरूरतमंद लोगों को अपनी जरूरत के मुताबिक इस एप पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


जिसे वह खुद या एनजीओ के सहयोग से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। होटलों में बचा हुआ खाना बेकार न जाने पाए और यह किसी गरीब की भूख मिटाकर अच्छी नींद दे सके। इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। समाज के जागरूकजनों का सहयोग मिला तो यह एप हजारों नहीं लाखों लोगों के जीवन में उत्थान और प्रकाश लाएगा। इस मौके पर एडीएम यूपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed