{"_id":"5743678f4f1c1bae70690f3b","slug":"dm-interventions-occurred-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया हस्तक्षेप तब हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया हस्तक्षेप तब हुआ अंतिम संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 24 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
राजातालाब तहसील के निरीक्षण के दौरान लोगों से मुखातिब होते डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों के अंतिम संस्कार के लिए रविवार की रात हरिश्चंद्र घाट के विद्युत शवदाह गृह में जमकर किचकिच हुई। मुफ्त में चलने वाले इस शवदाह गृह में पति, पत्नी और पुत्र के शवों के अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को घंटों गिड़गिड़ाना पड़ा लेकिन कर्मचारी काम ठप कर चले गए। राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार के हस्तक्षेप पर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने आधी रात को शवदाह गृह खुलवा कर तीनों शवों का अंतिम संस्कार कराया।
विधानसभा सचिवालय में तैनात रहे चंदौली के नौगढ़ निवासी रामायण सिंह की पत्नी शीला और पुत्र अनंत के साथ शनिवार की शाम जौनपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की रात तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में ले जाया गया। वहां जाने के बाद शवदाह गृह के प्रबंधक केदार नाथ राय ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पहले उनका कहना था कि रात 10 बजे तक ही शवदाह गृह चालू रहता है।
अब काम करना संभव नहीं है। इसके बाद परिवारीजनों से शवदाह कर्मियों की जमकर किचकिच हुई। तमाम मशक्कत के बाद भी जब कर्मियों ने नहीं सुनी और वह ताला लगा कर चले गए। इसकी जानकारी मिलने पर पार्षद राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी शवदाह गृह खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब न हो सके। इसके बाद किसी ने इस घटना की जानकारी राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार को दी। सांसद ने जिलाधिकारी को घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद डीएम ने रात 12 बजे के बाद भेलूपुर पुलिस को भेजकर शवदाह गृह खुलवाया।
विज्ञापन
कर्मियों को पुलिस घरों से ले आई। इसके बाद तीनों शवों का चार बजे भोर तक निस्तारण कराया गया। मुफ्त में चलने वाले इस शवदाहगृह में तीनों शवों के निस्तारण के लिए नौ सौ रुपये भी लिए गए। शवदाह गृह के प्रबंधक केदार राय ने बताया कि दो कर्मी काम छोड़कर चले गए थे और शवों की सुपुर्दगी का कागज भी अधूरा था। उस पर पुलिस की मुहर नहीं लगी थी। डीएम के निर्देश पर प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद शवों का निस्तारण कराया गया। रही बात पैसे लेने की तो ऐसी बात नहीं है सिर्फ बांस और मुखाग्नि के लिए निर्धारित शुल्क ही जमा कराए गए थे।