फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DLW staf funeral done after wife assures job

डीरेका कर्मचारी की हत्याः पत्नी को नौकरी के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 25 Jan 2018 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 25 Jan 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
DLW staf funeral done after wife assures job
हरिश्चंद्र घाट पर मौजूद लोगों की आंखें डबडबाईं - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की गोली का शिकार हुए डीरेका कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश का शव गुरुवार की सुबह साथी कर्मचारियों ने डीरेका के सेंट्रल मार्केट के सामने रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी की मांग थी कि पत्नी प्रियंका को लिपिक संवर्ग में डीरेका में नौकरी मिले और सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिसर स्थित उनके मौजूदा आवास को बदल दिया जाए।
विज्ञापन


कर्मचारियों के प्रदर्शन की सूचना पर डीरेका के मुख्य कार्मिक अधिकारी (सीपीओ) मनोज कुमार पहुंचे। सीपीओ ने आश्वस्त किया कि मुकेश के परिवार की नियमानुसार हरसंभव मदद की जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म किया और शव लेकर हरिश्चंद्र घाट की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


डीरेका के कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की मंगलवार रात 10 बजे उनके घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। बुधवार की देर रात मुकेश के पिता देवनंदन प्रसाद यादव बिहार के बांका से डीरेका स्थित केंद्रीय चिकित्सालय के शवगृह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह परिवारीजन और साथी कर्मचारी मुकेश का शव चिकित्सालय के शवगृह से लेकर निकले और सेंट्रल मार्केट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण सेंट्रल मार्केट के सामने की सड़क पर तकरीबन 20 मिनट आवागमन बाधित रहा।


हरिश्चंद्र घाट पर मुकेश को उनके 10 वर्षीय बेटे अभिनव ने मुखाग्नि दी तो मौजूद परिवारीजनों और कर्मचारियों की आंखें डबडबा गईं। मुकेश के साथी कर्मचारी उनके पिता को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed