फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dlw build 12 thousand horsepower capacity rail engine in varanasi

रेलवे को मिलेगी नई ताकत, 12 हजार अश्व शक्ति क्षमता का तैयार हो रहा रेल इंजन

Wed, 29 May 2019 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 May 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
dlw build 12 thousand horsepower capacity rail engine in varanasi
95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगा इंजन

डीरेका (डीजल रेल कारखाना) में तैयार होने वाला कनवर्टेड लोको (रेल इंजन) 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगा। आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्डस ऑर्गेनाइजेशन) ने प्रोटोटाइप इंजन के परीक्षण के बाद इसकी अधिकतम गति 95 किमी प्रति घंटा निर्धारित की है। इसका उत्पादन भी शुरू हो गया है और जून तक दूसरा रेल इंजन बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


इस साल 14 कनवर्टेड लोको बनाने का लक्ष्य रेलवे बोर्ड ने डीरेका को दिया है। रेलवे में सेवा दे रहे 4000 अश्वशक्ति क्षमता वाले डब्ल्यूडीजी-4 (डीजल से चलने वाले) रेल इंजनों को कनवर्टेड लोको में बदला जाएगा। इसके लिए कई रेल इंजनों को अलग-अलग जोन से डीरेका में लाया गया है।
विज्ञापन


कनवर्टेड लोको माल ढुलाई के लिए सेवाएं देंगे। डीजल रेल इंजन से रूपांतरित प्रोटो टाइप 12,000 अश्व शक्ति के विद्युत रेल इंजन का परीक्षण पश्चिम मध्य रेलवे के तुगलकाबाद शेड में चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


105 किमी प्रति घंटे की गति के लिए किया गया था तैयार 

वर्कशॉप में 4000 अश्व शक्ति के दो डब्ल्यूडीजी-4 रेल इंजनों को अलग-अलग 6000 अश्व शक्ति के विद्युत रेल इंजनों में रूपांतरित कर और उन्हें जोड़कर 12000 अश्व शक्ति का विद्युत रेल इंजन बनाया गया।

इसे 105 किमी प्रति घंटा की गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया था, मगर आरडीएसओ ने 95 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति निर्धारित की है। इंजन का वजन 252 टन है। इसमें तीन फेज इंडक्शन मोटर, चार पावर कंवर्टर लगे हैं। यह इंजन रीजेनेरेटिव व न्यूमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम से युक्त है।

डीरेका के उप महाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत बनाए गए कनवर्टेड लोको की रफ्तार आरडीएसओ ने 95 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की है। नियमित उत्पादन के तहत जून तक दूसरा लोको तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed