Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali Health Department remain alert similar arrangements air show ambulances stationed varanasi

दीपावली: एयर शो की तर्ज पर अलर्ट रहेगा स्वास्थ्य विभाग, 64 केंद्रों पर एंबुलेंस रहेगी तैनात; सीएमओ के निर्देश

Sun, 08 Nov 2026 02:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Nov 2026 02:09 PM IST
सार

वाराणसी में बड़े आयोजनों के दौरान एयर शो की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहेगा। इसके लिए 64 स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने घायलों और बीमार लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Diwali Health Department remain alert similar arrangements air show ambulances stationed varanasi
सीएमओ डॉ. एनपी सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। आतिशबाजी के त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एयर शो मॉडल लागू करेगा। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह के मुताबिक, अक्तूबर में तीन दिवसीय एयर शो के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जिस तत्परता और सटीक प्रबंधन से लाखों की भीड़ के बीच मेडिकल इमरजेंसी को संभाला था, उसी सफल मॉडल को अब दीपावली पर लागू किया गया है। 

विज्ञापन


त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति, आगजनी या दुर्घटना से निपटने के लिए जिले के 64 स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे एंबुलेंस तैनात रहेंगी। एयर शो के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर जीरो-डिले ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था तैयार की थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीएमओ ने जारी किए निर्देश

कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग और रूट डायवर्जन के जरिये आपातकालीन वाहनों को बिना रुकावट सुरक्षित निकाला गया था। दीपावली पर भी पटाखों और बाजारों की भीड़ के कारण उत्पन्न होने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यही रणनीति अपनाई गई है। 

प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल और पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल से रियल-टाइम कनेक्ट रखा गया है। आवश्यकता पड़ी तो ग्रीन कॉरिडोर एक्टिवेट किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल कर सकते हैं।

जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल  में बर्न वार्ड, अतिरिक्त बेड, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और जीवनरक्षक दवाएं रिजर्व रखी गई हैं। मामूली रूप से झुलसे मरीजों का इलाज स्थानीय केंद्र पर होगा, जबकि गंभीर मामलों में ग्रीन कॉरिडोर के जरिये मरीज सीधे जिला अस्पताल पहुंचेंगे। 108 और 102   एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। - डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed