फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali get-together of Sarva Vaishya Samaj on 22nd

Varanasi News: 22 को सर्व वैश्य समाज का दिवाली मिलन समारोह

Mon, 06 Oct 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Diwali get-together of Sarva Vaishya Samaj on 22nd
सर्व वैश्य समाज की ओर से 22 अक्तूबर को नाटी इमली स्थित एक लॉन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के माध्यम से सहभागियों को एलईडी टीवी, फ्रिज और वाॅशिंग मशीन सहित 50 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है, हमें समर्पण के साथ देश के निर्माण व विकास में हर संभव योगदान करना होगा। आरके चौधरी ने वैश्य समाज के लोगों से आह्वान किया कि समाज सेवा के मूल उद्देश्यों के अनुरूप संगठित होकर समाज एवं देश के लिए हमें सदैव तत्पर रहना होगा। समिति के महामंत्री दीपक बजाज ने कहा कि समारोह में गणेश-लक्ष्मी पूजन, शंकरा बैंड की भजन प्रस्तुति, आतिशबाजी, महाप्रसाद और सहभागियों में पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। बैठक में देव कुमार राजू, अशोक जायसवाल, सुजीत गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, कवींद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed