फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divisional Hospital: PMO is monitoring the oxygen plant

मंडलीय अस्पताल : पीएमओ कर रहा ऑक्सीजन प्लांट की निगरानी

Thu, 24 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Divisional Hospital: PMO is monitoring the oxygen plant
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर नए ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद अब पाइपलाइन को वार्डों से जोड़ा जा रहा है। ताकि तीसरी लहर आने तक हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मिल सके। इधर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में लगे 1965 एलपीएम की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट से ही महिला अस्पताल कबीरचौरा में 100 बेड के एमसीएच विंग में आपूर्ति होगी। पीएमओ की निगरानी में उद्घाटन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में औरंगाबाद से 1005 और कोयंबटूर से 960 एलपीएम क्षमता वाला प्लांट लगाया गया है। इंजीनियरों की टीम अस्पताल पहुंच गई है। वार्डों में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने, बिना किसी बाधा ऑक्सीजन आपूर्ति करने सहित अन्य तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सप्ताह प्लांट से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। ऐसे में अगले सप्ताह उद्घाटन कराया जा सकता है। बिजली आपूर्ति का लोड भी बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद अब वार्डों को जोड़ने का काम चल रहा है। 27 जून तक काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार पीएमओ की निगरानी में इसका उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री इसी माह कर सकते हैं। समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रसन्न कुमार, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed