फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diversion routes in the city at 12 pm

कल दोपहर 12 बजे से शहर में रूट डायवर्जन

Sun, 23 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 23 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Diversion routes in the city at 12 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी नितिन तिवारी ने रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने की ताकीद करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक वीवीआईपी ड्यूटी जारी रहेगी। पीएम की सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी तब तक अपने प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे जब तक कि डीरेका परिसर और आसपास के क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सामान्य नहीं हो जाती। पीएम का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी सुरक्षा प्रभारी ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों की भौतिक स्थिति जानेेंगे। एसपी ट्रैफिक को विशेष रूप से ताकीद की है कि ट्रैफिक मैनेजमेंट ऐसा करें शहर में कहीं भी जाम न लगने पाए। रूट डायवर्जन सोमवार दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम के समापन तक रहेगा।
विज्ञापन


सुबह चार बजे से नो इंट्री लागू रहेगी। एफसीआई, आरएफसी, पीसीएफ सहित अन्य सभी प्रकार के वाहन पास निरस्त रहेेंगे। डाफी बाईपास की तरफ  से कोई भी बड़ा वाहन बीएचयू और डीएलडब्ल्यू की तरफ  नहीं आने पाएगा।
विज्ञापन


नरिया तिराहे की तरफ  से कोई भी बड़ा वाहन डीएलडब्ल्यू की तरफ  नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को लंका रविदास गेट की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चितईपुर चौकी से किसी भी वाहन को सुंदरपुर तिराहा की तरफ  न भेजकर अमरा अखरी की तरफ  से निकाला जाएगा।

भिखारीपुर तिराहे से डीएलडब्ल्यू की तरफ  वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। महमूरगंज तिराहे से किसी भी वाहन को डीएलडब्ल्यू की तरफ  जाने नहीं दिया जाएगा।

मंडुवाडीह चौराहे से आने वाले वाहनों को महमूरगंज और रथयात्रा की तरफ  एवं मुढ़ैला तिराहे की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। मुढै़ला तिराहे से मंडुवाडीह की तरफ  किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।

लहरतारा चौराहे से किसी भी वाहन को डीएलडब्ल्यू की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कैंट की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। मरी माई मंदिर से किसी भी वाहन को अंधरापुल की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को तेलियाबाग की तरफ  मोड़ा जाएगा।


इंग्लिशिया लाइन से कैंट की तरफ  भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इन वाहनों को मलदहिया की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। बाबतपुर पुलिस चौकी से किसी भी भारी एवं मध्यम श्रेणी के वाहन को शहर की तरफ  नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को बड़ागांव, कपसेठी की तरफ  मोड़ दिया जाएगा। एंबुलेेंस और शव वाहन उपरोक्त सभी प्रतिबंध से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed