Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Panchayat President honored the students

Varanasi News: छात्रों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Tue, 07 Apr 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat President honored the students
आराजी लाइन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लहिया में सोमवार को नवोदय और अटल आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने इन बच्चों को सम्मानित किया और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र कृष्णा पाल और अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रा महिमा पटेल को सम्मानित किया। उन्होंने अभिभावकों और ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बेहतर सुविधाएं और योग्य शिक्षक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराया जाए। उन्होंने बच्चों की सफलता का श्रेय शिक्षक अजय कुमार को दिया। डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने भी शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए स्कूल चलो अभियान के तहत ज्यादा नामांकन पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई और बताया कि इस वर्ष नवोदय में 16 बच्चों का चयन हुआ है जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। कार्यक्रम में ज्ञान और मस्ती सभा के नए बैनर का अनावरण भी किया गया। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, ग्राम प्रधान बृजेश पटेल सबलू पाल, जयप्रकाश सिंह अरविंद सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed