फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Panchayat President Election BJP declares Poonam Maurya as candidate in Varanasi for jila panchayat adhyaksh chunav know about her

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: वाराणसी में भाजपा ने पूनम मौर्या को घोषित किया उम्मीदवार , जानिए इनके बारे में

Mon, 21 Jun 2021 08:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 08:07 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुरू होने में मात्र एक सप्ताह ही बचे हैं। वाराणसी में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पूनम मौर्या को  अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सपा की ओर से चंदा यादव प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
District Panchayat President Election  BJP declares Poonam Maurya as candidate in Varanasi for jila panchayat adhyaksh chunav know about her
पूनम मौर्या भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पंचायत चुनाव में मनमाफिक सफलता नहीं मिलने के बाद भाजपा की निगाह अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर टिकी है। पुराने चेहरों को नजरअंदाज कर 37 दिन पहले पार्टी में शामिल हुई पूनम मौर्या पर पार्टी ने दांव लगाया है। पूनम के ससुर राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए तारीख का एलान होने के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी है। काशी विद्यापीठ ब्लाक से सर्वाधिक मतों से जीतने वाली पूनम मौर्या को भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद का दावेदार बनाया गया है। इससे पहले 14 मई को पूनम मौर्या भाजपा में शामिल हुई थी।
विज्ञापन


उसी समय से पूनम को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से प्रबल दावेदार माना जा रहा था। सोमवार को घोषणा के बाद भाजपा में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। उधर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि पूनम मौर्या के चयन से पहले कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई और जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने जनप्रतिनिधियों से विमर्श किया। सर्वसम्मति से पूनम मौर्या के नाम पर सहमति के बाद घोषणा की गई। बीएससी, बीएड तक शिक्षा प्राप्त पूनम मौर्या के पति कुंवर वीरेंद्र भी पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। ससुर मोतीलाल शास्त्री अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

बता दें कि वाराणसी जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा और सपा में लड़ाई मानी जा रही है। सपा की ओर से चंदा यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया गया है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

भाजपा जहां सपा बागियों को अपने पाले में करने में जुटी है, वहीं सपा भी भाजपा के बागियों को अपने पाले में करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस, बसपा, सुभासपा, अपना दल एस, अपना दल के प्रत्याशी को भी लुभाने का प्रयास जारी है। फिलहाल सभी पार्टियां बैठक कर रणनीति तय कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed