{"_id":"5b0514c44f1c1bd8408b7517","slug":"distracted-woman-murder-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में दरिंदो ने पार की हैवानियत की हदें, मानसिक मंदित महिला के साथ गैंगरेप, सिर कूच कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में दरिंदो ने पार की हैवानियत की हदें, मानसिक मंदित महिला के साथ गैंगरेप, सिर कूच कर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 24 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के एक गांव से बेहद दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दरिंदों ने गैंगरेप के बाद मानसिक मंदित महिला की निर्मम हत्या कर दी।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के के लोकापुर गांव के एक बगीचे में स्थित बजरंग बली के मंदिर के चबूतरे पर मंगलवार की रात 50 वर्षीय मानसिक मंदित महिला के साथ सामूहिक दुराचार के बाद सिर कूच कर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके से देशी शराब की शीशी, पानी का बोतल और बीड़ी का बंडल बरामद कर डॉग स्क्वॉड की मदद से तफ्तीश शुरू की। डॉग स्क्वॉड टहलते हुए नजदीक की पासवान बस्ती स्थित एक मकान के सामने रुक गया।
विज्ञापन
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मंगलवार की रात बगीचे में रसूलपुर निवासी लक्ष्मी निवास उर्फ डब्बू मिश्रा देखा गया था। पुलिस ने डब्बू की खोजबीन कर उसे रसूलपुर स्थित शराब ठेके से पकड़ा तो मामला परत दर परत खुलता गया। डब्बू की सूचना पर लोकापुर के कल्लू गौड़ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

भगवान के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं
बड़ागांव थाना अंतर्गत लोकापुर गांव स्थित राधेश्याम पांडेय के बगीचे में स्थित हनुमान मंदिर पर बीते तीन वर्ष से मानसिक मंदित महिला रहती थी। गांव के लोगों से मांग कर वह अपना जीवन यापन कर रही थी।
मंगलवार की रात भी रोजाना की तरह ही महिला मंदिर के चबूतरे पर सोयी थी और बुधवार की सुबह उसका शव मिला। पुलिस लाइन में एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पता लगा कि मंगलवार की रात डब्बू मिश्रा को बगीचे में देखा गया था।
इस सूचना पर डब्बू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कल्लू के साथ मंदिर के पास बैठ कर शराब पिया था। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ दुराचार किया।
उसने विरोध किया तो पोल खुलने के डर से महिला का सिर मंदिर के चबूतरे पर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, घटना के खुलासे पर ग्रामीणों का कहना था कि भगवान के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं।