फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute wedding function body of younger brother found after beaten elder brother father alleges murder

UP: वैवाहिक कार्यक्रम में विवाद, बड़े भाई की पिटाई से नाराज छोटे भाई की मिली लाश; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 15 Jun 2026 09:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 15 Jun 2026 09:06 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बड़े भाई की पिटाई से आक्रोशित छोटे भाई का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारातियों से विवाद के बाद पुलिस की निगरानी में शादी संपन्न हुई और विदाई के लिए सुबह तक पंचायत चली। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dispute wedding function body of younger brother found after beaten elder brother father alleges murder
प्रिंस राम की फाइल फोटो और बिलखती मां को समझातीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थराबाजार गांव में बीती रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात में शामिल कुछ युवकों से हुए विवाद और मारपीट की घटना के बाद एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि पुलिस की निगरानी में विवाह की शेष रस्में पूरी कराई गईं। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बेल्थराबाजार निवासी योगेंद्र राम की पुत्री पूनम की शादी के लिए बांसडीह थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव से बारात आई थी। बरात आने से पहले एक बोलेरो से चार-पांच युवक गांव के बाहर स्थित मंदिर पर पहुंचकर पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत के लिए पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। 
विज्ञापन


घटना में लड़की के भाई समेत पड़ोस के दो युवकों के सिर में चोटें आईं। बताया जाता है कि पड़ोस का निवासी प्रिंस राम अपने बड़े भाई की पिटाई से काफी आक्रोशित था और मारपीट करने वाले युवकों की तलाश कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को आशंका थी कि उसके कारण शादी समारोह में कोई और विवाद न हो जाए। इसलिए उसे समझाने-बुझाने के बाद कमरे में बंद कर दिया गया। देर रात जब परिजन कमरे तक पहुंचे तो प्रिंस का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

मृतक के पिता अशोक राम ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची उभांव थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के आठ-दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए लोगों में दुल्हन के तीन भाई तथा दूल्हे के पिता और चाचा समेत अन्य लोग शामिल रहे। तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में वैवाहिक रस्में किसी तरह पूरी कराई गईं। 

हालांकि विदाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने में काफी समय लगा और सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक पंचायत चलने के बाद दुल्हन की विदाई हो सकी। उभांव थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

भाई की शादी में शामिल होने विदेश से आया था प्रिंस
मृतक प्रिंस राम राजमिस्त्री अशोक राम का मंझला पुत्र था। परिवार में एक बेटी नेहा और तीन बेटे हैं। परिजनों के अनुसार प्रिंस 22 मई को बड़े भाई दीपक की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से घर आया था। वह परिवार का एक कमाऊ सदस्य भी था।

उसकी मौत की खबर से पिता अशोक राम पूरी तरह टूट गए, जबकि मां बसंती देवी की चीत्कार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पड़ोसी योगेंद्र राम की बेटी की शादी की तैयारियों में पूरा परिवार कई दिनों से जुटा था, लेकिन एक दुखद घटना ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। गांव में दिनभर मातम पसरा रहा और लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed