फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute on appointment of IMA varanasi election officer many doctors protested voting on 26 september

वाराणसीः आईएमए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर सवाल, विरोध में उतरे डॉक्टर, 26 को होना है मतदान

Sat, 18 Sep 2021 11:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Sep 2021 11:07 PM IST
सार

आईएमए वाराणसी शाखा में नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 26 सितंबर को मतदान होना है। मतदान में केवल एक सप्ताह का समय बाकी है। इसी बीच चुनाव अधिकारी की नियुक्ति  को लेकर विवाद हो गया है। 

विज्ञापन
Dispute on  appointment of IMA varanasi election officer many  doctors protested voting on 26 september
आईएमए वाराणसी शाखा में नई कार्यकारिणी का चुनाव 26 को - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) वाराणसी शाखा के चुनाव में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति से जुड़े नियमों पर सवाल खड़ा होने लगे हैं। पूर्व अध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारी के नाम पर आपत्ति जताते हुए इसमें नियमों की अनदेखी की शिकायत मुख्यमंत्री समेत आईएमए राष्ट्रीय शाखा के पदाधिकारियों से की है।

विज्ञापन


इधऱ,  चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया जबकि वर्तमान अध्यक्ष डा. मनीषा सिंह ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।  आईएमए में नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 27 अगस्त से आठ सितंबर तक नामांकन, 11 सितंबर को जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया गया। अब 26 सितंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन


मतदान में केवल एक सप्ताह का समय बाकी है। ऐसे में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के विरोध में सवाल खड़ा होने से माहौल गरमा गया है। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक भारद्वाज, डा. भानुशंकर पांडेय, डॉ. पीके तिवारी समेत 13 लोगों (पूर्व पदाधिकारियों, चिकित्सकों) ने कहा कि चुनाव अधिकारी द्वारा जानबूझकर कर कई वित्त सचिव, पुस्तकालय सचिव, वैज्ञानिक सचिव पद के प्रत्याशी सहित 20  से अधिक लोगों का नामांकन निरस्त किया गया, यह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी बोले- विरोध समझ से परे

उन्होंने चुनाव अधिकारी की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप अध्यक्ष पर भी लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि नए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति होने तक बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। 

चुनाव अधिकारी (आईएमए) डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि  चुनाव प्रक्रिया में नियमों का पालन किया गया है। चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने, जमा करने, नाम वापसी सहित अन्य कार्रवाई पूरी होने के बाद अब केवल मतदान होना है। इतनी प्रक्रिया होने के बाद अब क्यों विरोध शुरू हो गया है, यह समझ से परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed