{"_id":"5d359cd78ebc3e6c9d3b47f4","slug":"dispute-on-ambedakar-statue-establishment-on-government-land-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : सरकारी जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर हुआ बवाल, अफसर कराएंगे पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : सरकारी जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर हुआ बवाल, अफसर कराएंगे पैमाइश
Mon, 22 Jul 2019 04:54 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 22 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते अफसर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सरकारी जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा को जबरदस्ती स्थापित करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंचे अफसरों ने जमीन की पैमाइश करने के बाद मूर्ति को स्थापित कराने की बात पर मामाला शांत कराया है।
विज्ञापन
चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के गौड़ीआर गांव में सोमवार सुबह सिंचाई विभाग की जमीन पर जबरदस्ती आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम चकिया और सीओ कुंवर प्रभात सिंह से ग्रामीणों ने बहस कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी आंबेडकर प्रतिमा को गांव वाले कर रहे थे स्थापित
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि पैमाइश के बाद पता चलेगा कि जमीन किसकी है? इसके बाद ही मूर्ति लगेगी। बबुरी के थानाध्यक्ष ने गांव में पुलिस फोर्स तैनात करा कर मामला शांत कराया।