फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disposal of 37251 cases in National Lok Adalat

Varanasi News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 37251 मामलों का निस्तारण

Sun, 15 Sep 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 37251 cases in National Lok Adalat
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान 4290 वादों की सुनवाई हुई। राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में कुल 56896 अर्थात कुल 61,186 मामले निस्तारित हुए। समझौता राशि कुल 10.85 करोड़ रुपये लगाई गई। प्रभारी पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण अपर्णा देव की ओर से क्षतिपूर्ति के 45 मुकदमे आए, इसमें 39 का निस्तारण हुआ। साथ ही 2.73 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति उपभोक्ता को दिलाई गई। कोर्ट अपर जिला जज चतुर्थ जौनपुर द्वारा वसूली के एक वाद का निस्तारण करते हुए विद्युत के 54 वादों का निस्तारण कराया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 124 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें एक मामले में पीड़िता को 1.07 करोड़ रुपये की समझौता राशि दी गयी। इसके अलावा सिविल के 39, वैवाहिक विवाद के 4, राजस्व न्यायालयों में फौजदारी के 1359, राजस्व के 411, अन्य प्रकार के 31,313, नगर पालिका के जल कर से संबंधित 20 और बिजली बिल से संबंधित 10 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed