फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discussion Convention Center between PM Modi shinzo abe Japan G 20 varanasi

काशी के ‘रुद्राक्ष’ की जी-20 सम्मेलन में गूंज, जापान सरकार खर्च कर रही 140 करोड़ रुपये

Fri, 28 Jun 2019 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Discussion Convention Center between PM Modi shinzo abe Japan G 20 varanasi
शिंजो आबे और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

काशी में बन रहे रुद्राक्ष की गूंज जापान में भी सुनाई दी। जापान के ओसाका में आयोजित जी-20 सम्मेलन में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे के बीच बनारस में बन रहे कन्वेंशन सेंटर पर संक्षित चर्चा हुई। नगर निगम प्रेक्षागृह के स्थान पर रुद्राक्ष के नाम से कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसकी डिजाइन भी रुद्राक्ष के आधार पर बनाई गई है।

विज्ञापन


दो मंजिला भवन का ऊपरी हिस्सा शिवलिंग और अरघे के रूप में दिखेगा। जापान सरकार इस पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। सेंटर का डिजाइन जायका (जापान इंटरनेशन कोऑपरेशन एजेंसी) की इंटीरियर डिजाइनर यूको सासा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने तैयार किया है। बड़ोदरा में डिजाइन का प्रजेंटेशन जापानी पीएम शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हुआ था।
विज्ञापन


गुरुवार को जी-20 सम्मेलन के दौरान दोनों देश के प्रधानमंत्रियों ने रुद्राक्ष पर संक्षिप्त चर्चा की। इस वैश्विक आयोजन में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर बडे़ देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच मंथन होना है। जापान के पीएम शिंजो अबे के वाराणसी दौरे के एक दिन पूर्व 12 दिसंबर 2015 को रुद्राक्ष की रुपरेखा तय हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय नगर निगम की ओर से तत्कालीन मेयर राम गोपाल मोहले और जापानी दल की ओर से डीपीआर तय होने के बाद इसका निर्माण शुरू कर दिया गया। नगर निगम परिसर में बन रहे इस कन्वेंशन सेंटर का टेंडर जापान की फ्यूजिता कंपनी को दिया गया है। जापान में ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सहमति से वाराणसी में इस कंपनी को काम का जिम्मा सौंप दिया गया था।

काशी की परंपराएं होंगी जीवंत 
कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष में काशी की परंपराओं को भी सहेजा जाएगा। इसमें काशी की परंपरागत धरोहर, कला संस्कृति को एक नए स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। रुद्राक्ष का काम पूरा होने के बाद इसका प्रबंधन व रखरखाव का जिम्मा नगर निगम ही उठाएगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी :
दो मंजिला भवन 1200 लोगों की क्षमता वाला होगा। चारों ओर गैलरी बनायी जाएगी। बीच में सभागार में होगा। जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आदि कार्यक्रम हो सकेंगे। अलग से म्यूजिक कन्सर्ट बनाया जाएगा। जिसकी खासियत होगी कि किसी भी थियेटर, ड्रामा, म्यूजिक प्रोग्राम के लिए बाहर से म्यूजिक सिस्टम नहीं लाना पड़ेगा। गैलरी को खासतौर पर आर्ट व एग्जिबिशन के लिए बनाया गया है। वहीं सभागार को जरूरत के हिसाब से दो से ज्यादा हिस्सों में बांटा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed