फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discrimination in distribution of ration kits to non-BJP wards

डीएम से मुलाकात करने पहुंचे पार्षदों का आरोप, गैर भाजपा वार्डों में राशन किट बांटने में हो रहा भेदभाव 

Wed, 13 May 2020 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 May 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Discrimination in distribution of ration kits to non-BJP wards
राइफल क्लब पहुंचे पार्षद। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में बांटे जा रही राशन किट में विपक्षी पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। कांग्रेस, सपा और निर्दल पार्षद राइफल क्लब में डीएम से मुलाकात करने पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। इस दौरान उनकी पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। पार्षदों ने कहा कि बगैर राशन लिए नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

प्रशासन से आपत्ति जताने वाले विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि सूची देने के बाद भी उनके क्षेत्र में राशन नहीं बंटा। बावजूद इसके गैर भाजपा पार्षदों के वार्ड में राशन किट नहीं भेजी जा रही है। कांग्रेस पार्षद रमजान अली ने कहा कि मैं गैर भाजपा पार्षद हूं, इसलिए मेरी बातों का कोई महत्व नहीं दे रहा है।
विज्ञापन



इसके पहले इन पार्षदों ने तहसील परिसर में भी इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया था। बावजूद इसके इस मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इस दौरान बुधवार को फिर से असंतुष्ट पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी बात रखने के लिए रायफल क्लब पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के मौजूद नहीं थे। इस बीच महिला पार्षद रागनी चौबे की मोबाइल से वार्ता हुई।  मुलाकात के लिए उन्होंने तीन दिन का समय मांगा है और एडीएम सिटी को मौके पर भेजकर उनकी समस्या सुनी। 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने भी प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में पार्षदों में कमल पटेल, मिथिलेश साहनी बच्चा, अफजाल अंसारी, ओकास अंसारी, साजिद अंसारी, गुलशन अली, बेलाल अहमद  शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed