फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disaster Management Authority issued an appeal to protect from rain in Varanasi

Varanasi Weather: बनारस में बारिश का असर... दिन-रात में सिर्फ 3.9 डिग्री का फर्क, बारिश से बचाव की अपील जारी

Tue, 29 Jul 2025 09:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Jul 2025 09:56 AM IST
सार

Varanasi Weather Alert: वाराणसी में 48 घंटे में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बारिश से बचाव की अपील जारी की। 

विज्ञापन
Disaster Management Authority issued an appeal to protect from rain in Varanasi
बारिश - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बनारस में बीते 58 दिनों में सामान्य से 25 फीसदी ज्यादा 427.6 मिलीमीटर बारिश हो गई है। मानसून के आए 38 दिन बीत चुके हैं, इन दिनों में ही 420 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं अब मौसम ऐसा हो गया है कि काशी के दिन और रात में तापमान का अंतर 3.9 डिग्री आ गया है। सोमवार को बनारस में छिटपुट बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 नीचे 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


हवा अधिकतम 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है। आगामी 48 घंटे में बारिश के प्रबल आसार हैं।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में मानसून अवदाब की स्थिति तैयार हो गई है, जिसके चलते आगामी दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद मानसून द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से अगस्त के पहले सप्ताह में भी भारी बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: पहले पूछा कहां से हो... मिर्जापुर का हूं बताने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा; चार के खिलाफ केस

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की बचाव की अपील

  • जर्जर मकानों और दीवारों से दूर रहें
  • जलभराव वाले रास्तों से न गुजरें। तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें, यह जानलेवा हो सकता है।
  • बिजली के खंभों व तारों से दूर रहें। पानी भरे इलाकों में गिरे हुए बिजली के तारों को न छुएं।
  • अफवाह न फैलाएं। किसी भी असत्य जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।
  • असुरक्षित भवनों में प्रवेश न करें। जर्जर मकानों, दीवारों से दूर रहें, बारिश में गिरने का खतरा बना रहता है।
  • बच्चों को बाहर न जाने दें। इससे जलभराव और खुले नालों में गिरने का खतरा बना रहता है।
  • निचले इलाकों से ऊंचे स्थानों पर जाएं
  • लगातार बारिश के दौरान निचले इलाकों से ऊंचे स्थानों पर जाएं। जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
  • पानी के संपर्क में आए बिजली के उपकरणों को न छुएं। आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति बंद कर दें।
  • मवेशियों के संरक्षण में पशुओं को भी ऊंचे सुरक्षित स्थानों पर रखें।
  • टॉर्च, बैटरी, प्राथमिक उपचार किट, जरूरी दवाइयां, पानी की बोतल और सूखा भोजन पास रखें।
  • बरसात के पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पानी को उबाल कर या फिल्टर करके पिए।
  • आकाशीय बिजली और अन्य आपदा से जुड़ी चेतावनी और जानकारी समय पर प्राप्त करने के लिए दामिनी और सचेत मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वाराणसी में हो रही बारिश से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। वहीं इमरजेंसी में आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए इस नंबर 0542-2508550, 2504170 पर सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed