{"_id":"66473ab6423f4a063200ef4c","slug":"disabled-woman-dies-due-to-electric-shock-in-varanasi-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत, मोबाइल चार्जर लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा; भाई ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत, मोबाइल चार्जर लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा; भाई ने दी तहरीर
Fri, 17 May 2024 04:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 04:39 PM IST
सार
Varanasi News: महिला को करंट लगने से मौत हो जाने की सूचना पर उसके परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, उसके भाई ने थाने पर देकर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीमा चौहान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिल्कोपुर में घर की दिवार में लगे बिजली बोर्ड से मोबाइल चार्जर निकालते समय उसमें उतरे करंट से दिव्यांग महिला सीमा चौहान (32) पत्नी डब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका और उसके पति दोनों दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रातः काल 7 बजे मृतका घर की दीवार में लगे बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्ज कर रही थी। जैसे ही वह मोबाइल निकालने के लिए चार्जर पर हाथ लगाया वह उसी में सट गई। जब तक घर वाले मामले को समझ पाए तब तक उसकी मौत हो गई थी। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बारे में मृतका के भाई राजकुमार ने चौबेपुर थाने पर लिखित तहरीर दी
विज्ञापन
सूचना पर चौकी प्रभारी चिरईगाव पंकज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दिव्यांग पति चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। वह गांव में ही चाय-पान की दुकान कर जीविकोपार्जन करता है। उसके पास पत्नी के अलावा एक पुत्री 11 वर्ष व एक पुत्र 8 वर्ष का है।
विज्ञापन