{"_id":"5fd3bcc08ebc3e3e8205d1d0","slug":"directorate-of-charitable-work-department-will-be-made-in-kashi-vishwanath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम में बनाया जाएगा धर्मार्थ कार्य विभाग का निदेशालय, प्रदेश स्तर के पहले निदेशालय पर कैबिनेट ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम में बनाया जाएगा धर्मार्थ कार्य विभाग का निदेशालय, प्रदेश स्तर के पहले निदेशालय पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
Sat, 12 Dec 2020 12:08 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
धर्म, कला और संस्कृति की नगरी काशी में अब धर्मार्थ कार्य विभाग का निदेशालय बनाया जाएगा। प्रदेश स्तर का पहला निदेशालय बाबा विश्वनाथ धाम में बनेगा। मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशालय पर अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन
1985 में धर्मार्थ कार्य विभाग का सृजन होने के बाद अभी तक निदेशालय का गठन नहीं किया गया था। इसके चलते धर्मार्थ कार्य विभाग की परियोजनाओं के संचालन में प्रशासनिक कठिनाइयां हो रही थीं। अब श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रदेश का पहला धर्मार्थ कार्य विभाग का निदेशालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
विभाग का उप कार्यालय गाजियाबाद के कैलास मानसरोवर भवन में होगा। निदेशालय में 19 नए पदों का सृजन किया जाएगा। इसमें निदेशक, संयुक्त निदेशक के दो पद, लेखाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक के दो पद, आशुलिपिक के तीन पद, स्थापना सहायक के दो पद, कंप्यूटर सहायक के दो पद, ड्राइवर और अनुसेवक के तीन-तीन पद हाेंगे।
विज्ञापन
धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि काशी में प्रदेश का पहला धर्मार्थ कार्य विभाग का निदेशालय खोला जाएगा। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने इस पर मुहर लगा दी है। धर्मार्थ कार्य विभाग का मुख्यालय बनने से प्रदेश के धर्म स्थलों, मंदिर और मठों की गतिविधियों से काशी का सीधा जुड़ाव होगा। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के लिहाज से चल रही गतिविधियों को गति मिलेगी।