फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dinesh sharma inaugurated paryavaran kumbh in varanasi

पर्यावरण कुंभ के शुभारंभ के बाद बोले दिनेश शर्मा, पूरा विश्व प्रकृति से खिलवाड़ का भुगत रहा नतीजा

Sun, 02 Dec 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Dec 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Dinesh sharma inaugurated paryavaran kumbh in varanasi
पर्यावरण कुंभ में दिनेश शर्मा - फोटो : self
बनारस में आयोजित दो दिवसीय पर्यावरण कुंभ का उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ का शुभारंभ करते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा भुगत रहा है।
विज्ञापन


हम जलवायु परिवर्तन के संकट से अपने ही अमानवीय व्यवहार के कारण जूझ रहे हैं। हम प्रकृति के मूल को बदलने की कोशिश कर रहे हैं जो कि सही नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस पहले वैचारिक कुंभ में उन्होंने कहा कि मनुष्य की जीवनशैली और प्रकृति की बीच तारतम्यता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म व संस्कृति के जरिये प्रकृति को संरक्षण का भाव दिया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता आरएसएस के सुरेश सोनी ने कहा कि आज पर्यावरण के कारण जीवन के अस्तित्व पर संकट आ गया है और ये संकट संपूर्ण मानव जीवन के लिए है। जंगल कम होते जा रहे हैं, मिट्टी खराब हा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। रोग बढ़ रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो इस सदी के अंत तक पृथ्वी जीने लायक नहीं रहेगी। विकास की अंधी लालच की दौड़ में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है।

इन सबका हल हमारे भारतीय ज्ञान के मूल में ही है। आवश्यकताओं की पूर्ति और इच्छाओं का शमन, ये हमारे मूल में निहित थी। हम इसे अपनाकर प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को बचा सकते हैं। जल, पृथ्वी, पेड़ के संरक्षण के साथ जैविक व्यवस्था पर हमें लौटना होगा।

इन्होंने ने भी रखे विचार

Dinesh sharma inaugurated paryavaran kumbh in varanasi
काशी विद्यापीठ में दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
इनसे पहले प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और विज्ञान भारती के संगठन मंत्री जयंत सहस्रबुद्धे ने अपने विचार रखे। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने किया। 

बता दें कि वहीं पर्यावरण कुंभ के दूसरे दिन रविवार को प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed