फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   digital ramleela in varanasi

गणेश पूजन के साथ शुरू हुई डिजिटल रामलीला

Thu, 01 Oct 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
digital ramleela in varanasi
गणेश पूजन के साथ डिजिटल रामलीला की शुरुआत काशी में हो गई। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने डिजिटल रामायण का लोकार्पण बुधवार को किया। कोरोना संक्रमण के दौरान घाट वाक की ओर से डिजिटल रामलीला का रोजाना प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने रामलीला के मुखौटे और घर घर रामलीला पुस्तक का लोकार्पण किया। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने भगवान श्री संकटमोचन जी की प्रार्थना में लिखा है कि जहां किसी भी स्थान पर प्रभु राम का यश गायन होता है, वहीं हनुमान जी अपने मस्तक को अंजलि बनाकर सर झुकाए राम कथा श्रवण करते हैं। प्रभु राम के नाम गान को सुनकर उनकी आंखों में श्रद्धा के अश्रु भर जाते हैैं। उन्होंने कहा कि प्रो बीएन मिश्रा का यह प्रयास सराहनीय है। पहले लीला मोहल्ले मोहल्ले में होती थी लेकिन अब घर घर होगी, इस प्रयास से कठपुतली के प्रचार प्रसार में भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

प्रो बीएन मिश्रा ने बताया कि रोजाना 2 मिनट 18 सेकेंड का रामलीला का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा। हम लोग रामलीला की भरपाई तो नहीं कर सकते लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान को मानसिक रूप से स्मरण किया जा सकेगा। वीडियो हर रोज 5 बजे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ भट्टाचार्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed