{"_id":"69fd71c35f0ebf93740d4286","slug":"digital-census-2026-as-first-citizen-mayor-first-to-register-their-details-in-varanasi-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल जनगणना-2026: प्रथम नागरिक के रूप में सबसे पहले मेयर ने दर्ज कराया अपना विवरण, अफसर भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल जनगणना-2026: प्रथम नागरिक के रूप में सबसे पहले मेयर ने दर्ज कराया अपना विवरण, अफसर भी रहे मौजूद
Fri, 08 May 2026 10:47 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 08 May 2026 10:47 AM IST
सार
Varanasi News: डिजिटल जनगणना-2026 का आगाज वाराणसी में हो गया है। बृहस्पतिवार को नगर के प्रथम नागरिक मेयर अशोक कुमार तिवारी ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत की।
विज्ञापन
स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत करते मेयर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की पहली डिजिटल जनगणना-2026 का शंखनाद काशी में बुधवार को हो गया। अभियान के पहले दिन नगर के प्रथम नागरिक मेयर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत की। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विवरण दर्ज करने के बाद मेयर ने कहा कि डिजिटल जनगणना न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि देश के भविष्य और विकास योजनाओं को तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त संगम लाल, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मेयर को डिजिटल पोर्टल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डिजिटल जनगणना-2026 के महापर्व में जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पहले दिन कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शिवाजी नगर स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर स्व-गणना की।
विज्ञापन
21 मई तक खुद भर सकेंगे फॉर्म, एसई आईडी संभालकर रखना जरूरी
जनगणना के इस पहले चरण में नागरिकों को यह विशेष सुविधा दी गई है कि वे 21 मई तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से ओटीपी सत्यापन होने के बाद 33 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने होंगे। फॉर्म सबमिट होते ही एक 11 अंकों की एसई आईडी जेनरेट होगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, जो परिवार स्वयं विवरण भरेंगे, उन्हें 22 मई से घर-घर आने वाले प्रगणकों को केवल यह आईडी दिखानी होगी। इससे उन्हें दोबारा लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।