वाराणसी में दिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का अलग अंदाज: साइकिल रैली लेकर मलदहिया के लिए रवाना, देखते रह गए सब
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होटल रमाडा प्लाजा से साइकिल रैली लेकर मलदहिया के लिए रवाना हुए तो सब लोग देखते रह गए। उनके साथ पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया वाराणसी दौरे पर हैं। रविवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री
होटल रमाडा प्लाजा से साइकिल रैली लेकर मलदहिया के लिए रवाना हुए तो सब लोग देखते रह गए। उनके साथ पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष हँसराज विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और अपने को स्वस्थ्य व फिट रखना है। कहा कि अगर कुछ दूर तक जाना हो तो इससे बेहतर साधन कुछ नहीं हो सकता।
शनिवार को विश्व यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो देश को स्वस्थ बनाना आवश्यक है।
दुनिया कर रही भारत का अनुसरण
स्वस्थ समाज ही समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि दुनिया हमको सलाह दे अब वह समय चला गया है। आज भारत दुनिया को सलाह दे रहा है और दुनिया भारत का अनुसरण कर रही है।