{"_id":"6771a69213ef0afccf05b104","slug":"didnt-give-land-after-taking-rs-3090-lakh-now-asking-for-rs-50-lakh-varanasi-news-c-20-vns1021-838920-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 30.90 लाख रुपये लेकर नहीं दिए जमीन, अब मांग रहे 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 30.90 लाख रुपये लेकर नहीं दिए जमीन, अब मांग रहे 50 लाख
विज्ञापन
30.90 लाख रुपये लेकर नहीं दिए जमीन, अब मांग रहे 50 लाख
- भुक्तभोगी की तहरीर पर रोहनिया थाने में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहनिया। एनईआर कॉलोनी, लहरतारा निवासी रामप्रकाश सिंह से 30 लाख 90 हजार रुपये लेकर उनके परिचितों ने जमीन नहीं दी। उल्टे अब उनसे 50 लाख रुपये और मांगा जा रहा है। रामप्रकाश सिंह की तहरीर पर रोहनिया थाने में गंगोत्री विहार कॉलोनी के विनय कुमार पाठक, सोनू यादव, ज्ञानचंद्र और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामप्रकाश सिंह ने बताया कि विनय, सोनू और ज्ञानचंद्र उनके पुराने परिचित हैं। तीनों ने उन्हें केशरीपुर में जमीन दिलाने का आश्वासन देकर उनसे 30 लाख 90 हजार रुपये लिया। इसके बाद जमीन का बैनामा कराने की बात पर तीनों टालमटोल करने लगे। वह अपने रुपये मांगने लगे तो तीनों ने उन्हें सुंदरपुर स्थित अपने कार्यालय बुलाया। इसके बाद तीनों ने कहा कि 50 लाख रुपये और दो तो जमीन का बैनामा करें। इस पर उन्होंने कहा कि उनका 30 लाख 90 हजार रुपये वापस कर दिया जाए। यह सुन कर तीनों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।