फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diarrhea spread in Ramnagar, more than ten recruitment

Varanasi News: रामनगर में पैर पसार रहा डायरिया, 10 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Aug 2022 07:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 07:43 AM IST
सार

यह कोई पहला मामला नहीं है जब वाराणसी के रामनगर में डायरिया का प्रकोप फैला है। आए दिन यहां दूषित पेयजल आपूर्ति की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Diarrhea spread in Ramnagar, more than ten recruitment
भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : फाइल

विस्तार

 हाल ही में वाराणसी नगर निगम में शामिल रामनगर में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में दर्जनों लोगों को भर्ती कर इलाज किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दूषित पेयजल आपूर्ति और खानपान में लापरवाही ही इसकी मुख्य वजह है।

विज्ञापन


यह कोई पहला मामला नहीं है जब रामनगर में डायरिया का प्रकोप फैला है। आए दिन यहां दूषित पेयजल आपूर्ति की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को शास्त्री अस्पताल में जैसे ही एक-एक कर 10 से अधिक मरीज पहुंचे तो चिकित्सक भी हैरान हो गए।
विज्ञापन


शास्त्री अस्पताल में भर्ती होने वालों में हिमांशु (18) पुराना रामनगर, राज दुलारी (55) तपोवन, उषा देवी (50) मच्छरहट्टा, नरेश (60) अस्तबल, सुरेंद्र यादव (45) साहित्य नाका, गौरव गुप्ता (13) साहित्य नाका का नाम शामिल हैं। इसके अलावा नीतू (11) साहित्य नाका, उषा गुप्ता (45) साहित्य नाका, देवंती (52) साहित्य नाका के साथ ही पवन (10) मलहिया, दुर्गावती (62) पुराना रामनगर, शकुंतला (51) चौक, सुमरा देवी (65) मच्छरहट्टा ,सचाहू यादव पुराना रामनगर, सुमरा देवी मच्छरहट्टा, उषा देवी मछरहट्टा सहित कई और लोगों को भी भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में डॉ. एनके यादव ने बताया कि दूषित पानी पीने तथा खानपान में लापरवाही बरतने के कारण लोग डायरिया के चपेट में आ गए हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  रामनगर में डायरिया के प्रकोप की सूचना मिली है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेजकर प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों की जांच कराई जाएगी। संबंधित विभागों से बातचीत कर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आदि की दिशा में नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed