फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diarrhea outbreak in three villages

तीन गांवों में डायरिया का प्रकोप

Thu, 27 Apr 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 27 Apr 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ ब्लॉक के महेशपुर, चांदपुर और मढ़ौली गांव में दर्जनों लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। गंदगी और दूषित पेयजल आपूर्ति इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है। सूचना पाकर बुधवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच कर उनमें की गोलियां और ओआरएस पैकेट बांटे। पीड़ितों को इलाज विद्यापीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


 

महेशपुर, चांदपुर और मढ़ौली में शिवदासपुर स्थित पानी की टंकी से पेयजल की आपूर्ति होती है। यहां जल निगम की पाइप लाइन इतनी जर्जर हो गई है कि जगह-जगह टूट गई है। यहीं नहीं, जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। उधर, पाइप लाइन फटने से सीवर का पानी उसमें मिल गया, जिसे पीने से कई घरों में लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा। सूचना पाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ओपी शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची चिकित्सकों की टीम ने जांच कर क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट बांटे। साथ ही पानी उबाल कर पीने की सलाह दी।

विज्ञापन



डॉ. शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही मंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर जिन लोगों का इलाज चल रहा है, उसमें नवसाद, बबलू, अंजली, दिलीप, मझली शामिल हैं। इसके अलावा बनारसी, खुशी, हरी लाल, सुंदरी, प्रदीप, अनिल, गिता, राधा सहित पचासों लोग डायरिया की चपेट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed