फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras 2023: Dhanteras begins on Trayodashi, this is the auspicious time for shopping.

Dhanteras 2023: त्रयोदशी पर धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव का श्रीगणेश, ये है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Thu, 09 Nov 2023 04:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि इस वर्ष त्रयोदशी उदया तिथि के रूप में 11 नवंबर को है लेकिन ये तिथि 10 नवंबर को दिन में 11.47 बजे से लग रही है जो 11 नवंबर को मध्याह्न में 1.14 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन
Dhanteras 2023: Dhanteras begins on Trayodashi, this is the auspicious time for shopping.
Dhanteras 2023 Shubh Muhurat For Shopping - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर धनतेरस के साथ ही पंच दीपोत्सव का श्रीगणेश हो जाएगा। भगवान धनवंतरि के जन्मोत्सव के साथ ही श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा का दर्शन-पूजन भी करेंगे। धनतेरस पर खरीदारी के लिए तीन स्थिर लग्न मिल रहे हैं, जो सुख, सौभाग्य और धन आगमन के मार्ग को प्रशस्त करेंगे।

विज्ञापन

बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि इस वर्ष त्रयोदशी उदया तिथि के रूप में 11 नवंबर को है लेकिन ये तिथि 10 नवंबर को दिन में 11.47 बजे से लग रही है जो 11 नवंबर को मध्याह्न में 1.14 बजे तक रहेगी। यमराज को दीपदान के लिए शाम को त्रयोदशी की प्रधानता है। इसलिए 10 नवंबर को शाम त्रयोदशी प्राप्त होने से इसी दिन धनतेरस मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान धनवंतरि ने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था। दीपावली पर कार्तिक त्रयोदशी को भगवान धनवंतरि की पूजा होगी। इस दिन होने वाली खरीदारी में स्थिर लग्न का मान होता है। इसमें सुबह 7.05 से 9.22 तक वृश्चिक लग्न, दिन में 1.15 बजे से 2.46 बजे तक कुंभ और शाम को 5.51 बजे से 7.47 बजे तक वृष लग्न खरीदारी के लिए उत्तम है।

विज्ञापन

 

करते हैं यमराज के लिए दीपदान

भगवान धनवंतरि हर प्रकार के रोगों से मुक्ति दिलाते हैं। भगवान धनवंतरि को सनातन धर्म में आयुर्वेद का प्रवर्तक और देवताओं का भी वैद्य माना जाता है। इसलिए कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को भगवान धनवंतरि की पूजा करना चाहिए। स्कंद पुराण के अनुसार इस दिन अपमृत्युनाश के लिए शाम को घर से बाहर यमराज के लिए दीपक का दान (जलाने) करने का विधान है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन पूजन भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed