धनतेरस आज: बन रहा त्रिपुष्कर योग, राशिवार करें खरीदारी, मिलेगी सुख-समृद्धि, भूल कर भी ना करें ये काम
धर्म शास्त्रीय मान्यता के अनुसार धनतेरस और दीपावली का पर्व मनाने में प्रदोषकाल की ही महत्ता है। मंगलवार को त्रयोदशी प्रात: काल 8:16 बजे से शुरू होकर बुधवार को प्रात: 6:54 बजे तक रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनतेरस का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के साथ ही पंच महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। पंच महापर्व में धनत्रयोदशी कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी को मनाई जाएगी। काशी के विद्वानों के अनुसार प्रदोष व्यापिनी धनतेरस का ही महत्व होता है। धनतेरस पर हस्त नक्षत्र के साथ ही त्रिपुष्कर योग प्राप्त हो रहा है। इस दौरान किए गए शुभ कार्य का तीन गुना फल प्राप्त होता है। इस दिन नए धातु एवं चांदी के बर्तनों को खरीदने की परंपरा के साथ ही सोने चांदी के सिक्के, रत्न आभूषण खरीदे जाते हैं।
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि धर्म शास्त्रीय मान्यता के अनुसार धनतेरस और दीपावली का पर्व मनाने में प्रदोषकाल की ही महत्ता है। मंगलवार को त्रयोदशी प्रात: काल 8:16 बजे से शुरू होकर बुधवार को प्रात: 6:54 बजे तक रहेगी।
ज्योतिषाचार्य विमल जैन का कहना है कि धनतेरस से पांच दिन तक शाम को प्रदोषकाल में घर के प्रवेश द्वार के बाहर एक पात्र में अन्न रखकर उसके ऊपर दीप दान करने से यमराज भी प्रसन्न होते हैं। प्रदोषकाल में घर के प्रवेश द्वार के बाद दक्षिणाभिमुख दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
पढ़ेंः मां अन्नपूर्णा दर्शन: अन्न-धन की देवी की एक झलक पाने को लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार, गेट नंबर एक से मिलेगा प्रवेश
अभ्यंग स्नान से मिलेगा आरोग्य सुख
राशिवार करें धनतेरस पर खरीदारी
- मेष राशि वालों के लिए सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जमीन जायदाद की खरीदारी करना शुभ हो सकता है।
- वृषभ राशि वालों को हीरे-चांदी के जेवर और जमीन जायदाद की खरीदारी करनी चाहिए। इसके अलावा वे बैंक में फिक्स डिपॉजिट भी कर सकते हैं या वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
- मिथुन राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, सोना, चांदी, जमीन जायदाद आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
- कर्क राशि वालों को शेयर मार्केट में निवेश करना चाहिए। इसके अलावा वे जमीन जायदाद की खरीदारी व सोना, चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं।
- सिंह राशि वालों को या तो बैंक में फिक्स डिपॉजिट करना चाहिए। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ हो सकता है। यही नहीं लकड़ी के फर्नीचर, सोना, तांबा आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।
- कन्या राशि वाले जमीन जायदाद, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान के अलावा सोना-चांदी आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
- तुला राशि वालों को वाहन की खरीदारी करने से बचना चाहिए, इसके जगह वे शेयर मार्केट में पैसे लगा सकते हैं या फिर फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं। इसके अलावा चांदी की खरीदारी भी कर सकते हैं।
- वृश्चिक राशि वाले किसी भी प्रकार का निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा वह जमीन जायदाद की खरीदारी और सोना चांदी में भी पैसे लगा सकते हैं।
- धनु राशि वालों को शेयर मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान जमीन, जायदाद, सोना आदि की खरीदारी करनी चाहिए। उनके लिए यह लाभकारी हो सकता है।
- मकर राशि वाले स्टील के फ र्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, चांदी, जमीन जायदाद आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
- कुंभ राशि वालों को भी वाहन की खरीदारी करने से बचना होगा। उसकी जगह वह चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही साथ सोना भी ले सकते हैं या बैंक में फिक्स डिपॉजिट भी कर सकते हैं।
- मीन राशि वालों को किसी भी तरह की खरीदारी वर्जित नहीं है। वह किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश कर सकते हैं।
धनतेरस की खरीददारी होती है शुभदायक
ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ये संभव नहीं हो पाता तो ऐसे लोग शगुन के तौर पर पीतल या अन्य धातुओं के बर्तन खरीद सकते हैं। चांदी के बर्तन या चांदी खरीदने से घर में शांति आती है और क्लेश खत्म होता है। सोना खरीदने से सौंदर्य और समृद्धि बढ़ती है। घर में यदि धनतेरस के दिन तांबे का बर्तन लाते हैं तो धर्म और पुण्य की वृद्धि होती है।
इसके साथ ही ज्यादा लाभ और परिवार वालों के रोग खत्म होते हैं। इसके अलावा स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इस दिन मिट्टी से बने बर्तन और दीपक भी खरीदना शुभ माना जाता है। महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण धनतेरस पर पूजा-पाठ की चीजें, कपड़े और वाहन खरीदी भी की जाती है। इस दिन प्रॉपर्टी संबंधी निवेश या लेन-देन करना भी शुभ माना जाता है।