{"_id":"66ba892f0302bcc6660d6ab4","slug":"dhanraj-pillai-had-predicted-about-lalit-lalit-will-play-olympics-varanasi-news-c-20-vns1056-693720-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: धनराज पिल्लई ने ललित के बारे में थी भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: धनराज पिल्लई ने ललित के बारे में थी भविष्यवाणी
विज्ञापन
वाराणसी। हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने 2012 में हरहुआ स्थित ओलंपियन विवेक सिंह स्टेडियम में स्मृति मैच खेला था। ललित उपाध्याय ने इस मैच में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। मैच में ललित के खेल ने सभी सीनियर ओलंपियंस को प्रभावित किया था। मैच के बाद धनराज पिल्लई ने ललित उपाध्याय को अपने पास बुलाया। मो. शाहिद ने ललित का परिचय उनसे कराया था।
उस वक्त धनराज पिल्लई ने कहा था कि यह लड़का आगे चलकर ओलंपिक में खेलेगा और भारतीय हॉकी का नाम करेगा। इस दौरान ललित ने तीन ओलंपियन दिलीप टीर्की, मो. शाहिद और धनराज पिल्लई के साथ फोटो खिंचवाई थी। तब ललित को भी नहीं पता था कि वह भी ओलंपिक में पदक जीतेंगे और उनके नाम लगातार दो कांस्य पदक जीतने रिकाॅर्ड होगा। ललित उपाध्याय उस फोटो को सहेज कर घर में रखा है। इसमें चारों ओलंपिक खिलाड़ी हैं। विवेक सिंह की स्मृति में खेले गए मुकाबले में दोनों ओर भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ियों की टीम थी। एक टीम में 11 ओलंपियन थे तो दूसरी टीम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी युवाओं की टीम थी। इसमें ओलंपियनों की टीम ने जीत हासिल की थी।
अनिल राजभर ने किया सम्मान
शिवपुर से भाजपा विधायक अनिल राजभर सोमवार दोपहर ओलंपियन ललित उपाध्याय से मुलाकात की और उन्हें अंगवत्रम भेंट कर बधाई दी। अनिल राजभर ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतकर ललित उपाध्याय ने काशीवासियों को गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। इस मौके पर सतीष नारायण सिंह, अमित उपाध्या, उदय प्रताप सिंह, शशिकांत सिंह, अक्षय सिंह मौजूद रहे।