{"_id":"6118001e7299df62f858b54a","slug":"dgp-gold-to-varanasi-additional-cp-crime-subhash-chandra-dubey-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एडिशनल सीपी क्राइम सुभाष चंद्र दुबे को डीजीपी गोल्ड, तीन अन्य सिल्वर से होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एडिशनल सीपी क्राइम सुभाष चंद्र दुबे को डीजीपी गोल्ड, तीन अन्य सिल्वर से होंगे सम्मानित
Sat, 14 Aug 2021 11:10 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:10 PM IST
सार
अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था अनिल कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा को सिल्वर, कैंट थाने के आरक्षी रामानंद यादव को भी डीजीपी सिल्वर प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सुभाष चंद्र दुबे, अनिल कुमार सिंह, रामानंद यादव, अमित वर्मा।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी जिले के चार पुलिसकर्मियों को डीजीपी गोल्ड व सिल्वर प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। कानून व्यवस्था के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने पर यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध सुभाष चंद्र दुबे को डीजीपी गोल्ड, अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था अनिल कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा को सिल्वर, कैंट थाने के आरक्षी रामानंद यादव को भी डीजीपी सिल्वर प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस लाइन स्थित हाल में रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश प्रशंसा चिह्न देंगे।
विज्ञापन
बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट भी होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट एहतेशामुल हक खान को पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस सम्मान से नवाजा जाएगा। वाराणसी के सिगरा स्थित शास्त्री नगर निवासी डिप्टी कमांडेंट इस समय मेघालय में तैनात है। उत्कृष्ट कार्यकाल एवं उच्च कोटि के नेतृत्व प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन