{"_id":"661a097fe2852e2ab70dcdec","slug":"devotees-wished-for-happiness-to-vishalakshi-devi-on-fifth-day-of-navratri-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र का पांचवां दिनः मां विशालाक्षी का दर्शन कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना, लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र का पांचवां दिनः मां विशालाक्षी का दर्शन कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना, लिया आशीर्वाद
Sat, 13 Apr 2024 10:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:02 AM IST
सार
Navaratri 2024: नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में रही। मीरघाट की गलियां भक्तों की भीड़ से पट गई थीं। कतारबद्ध खड़े भक्तों ने बारी-बारी से मां विशालाक्षी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
मां विशालाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चैत्र नवरात्रि पर नौ गौरी के दर्शन के क्रम में पंचम दिन माता विशालाक्षी देवी के दर्शन का विधान है। नवरात्र के पांचेन दिन शनिवार को मीरघाट स्थित विशालाक्षी देवी के दर्शन को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर माता का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को खुशबूदार फूलों और पत्तियों से आकर्षक सजावट की गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। भोर से शुरू हुए दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहा। मंदिर के महंत पं सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि यह वही शक्ति पीठ है, जहाँ माता सती का नेत्र गिरा था और जहां बाबा काशी विश्वनाथ रात में विश्राम करते हैं।
विज्ञापन
माता सुहागिनों को तो इष्ट देवी हैं ही। सच्चे मन और श्रद्धा से जो भक्त माता के दर्शन मात्र कर ले तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है।