फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees will be able to see vishwanath dham Ganga will also be visible from the C-Shape Chowk of the temple

काशी विश्वनाथ धाम: सी शेप चौक से ही भक्त निहार सकेंगे बाबा का दरबार, गंगा का भी दिखेगा नजारा

Wed, 13 Oct 2021 09:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Oct 2021 09:48 AM IST
सार

आदि विश्श्वेश्वर महादेव और पतित पावनी गंगा के एक साथ दर्शन का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। करीब 50 हजार वर्गमीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ धाम में गंगा व्यू गैलरी भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ करेगी।

विज्ञापन
Devotees will be able to see vishwanath dham Ganga will also be visible from the C-Shape Chowk of the temple
काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुराधिपति का भव्य दरबार में सबसे पहले मंदिर चौक तैयार होगा। चुनार के गुलाबी पत्थरों की सुरमयी आभा और मकराना के सफेद पत्थरों की चमक धाम परिक्षेत्र में नजर आने लगी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंदिर चौक सबसे पहले बनकर तैयार होगा। सी शेप में निर्मित हो रहे चौक से जहां धाम और गंगा का नजारा श्रद्धालुओं को नजर आएगा।

विज्ञापन


वहीं चौक पर एक साथ श्रद्धालुओं का जमावड़ा भी हो सकेगा। काशी विश्वनाथ धाम में अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में मंदिर चौक तैयार हो जाएगा। चौक पर पत्थर लगाने और फिनिशिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। आदि विश्श्वेश्वर महादेव और पतित पावनी गंगा के एक साथ दर्शन का सपना जल्द ही साकार होने वाला है।
विज्ञापन


मंदिर चौक पर बनने वाली गंगा व्यू गैलरी पर खडे़ होकर बाबा विश्वनाथ के भक्त अपने आराध्य की अर्चना के दौरान गंगा को भी निहार सकेंगे।  जलासेन और मणिकर्णिका के बीच बनने वाले भव्य द्वार से गंगा स्नान कर मंदिर के लिए प्रवेश करने वाले भक्त काशी विश्वनाथ धाम के मध्य स्थित मंदिर चौक से काशीपुराधिपति के चौखट के साथ गंगा के भी साक्षात दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं की कतार भी चौक पर लगाई जा सकेगी

Devotees will be able to see vishwanath dham Ganga will also be visible from the C-Shape Chowk of the temple
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं सावन, शिवरात्रि, रंगभरी एकादशी या किसी पर्व विशेष पर भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं की कतार भी चौक पर लगाई जा सकेगी। करीब 50 हजार वर्गमीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ धाम में गंगा व्यू गैलरी भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ करेगी। मंदिर चौक पर करीब एक हजार वर्गमीटर में तैयार होने वाली गंगा व्यू गैलरी ऐसी जगह होगी, जहां से उन्हें एक तरफ बाबा विश्वनाथ का दरबार दिखेगा तो दूसरी तरफ गंगा की अविरल धारा होगी।

हाईटेक होगी धाम की सुरक्षा व्यवस्था

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा संयंत्रों को लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वाच टावर के निर्माण के साथ ही अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से काशी विश्वनाथ धाम को लैस किया जाएगा। 5.43 करोड़ की लागत से सुरक्षा उपकरण खरीदे जाएंगे। इसमें 31 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, 47 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, 11 एक्सरे बैगेज स्कैनर और 19 महिला तलाशी बूथ शामिल हैं।

मंदिर चौक को अक्तूबर तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने से बाबा के भक्त मंदिर परिसर से पहले यहां एकत्र होकर दर्शन के लिए जा सकेंगे। विशेष अवसरों पर सड़क पर लगने वाली लाइन भी अब समाप्त हो जाएगी।  -दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed