फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees performed Aarti of Kotwal of Kashi at more than 40 places.

Varanasi News: 40 से ज्यादा स्थानों पर भक्तों ने उतारी काशी के कोतवाल की आरती

Mon, 08 Jul 2024 06:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Aarti of Kotwal of Kashi at more than 40 places.
काशी के कोतवाल भक्तों को दर्शन देने और उनकी पीड़ा हरने नगर भ्रमण पर निकले। रविवार की सुबह बाबा श्री कालभैरव जी की स्वर्ण रजत पंचबदन प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा देखने के लिए गलियों और सड़कों पर भक्तों की भीड़ निकल पड़ी। डमरुओं की गड़गड़ाहट के बीच भक्तों ने बाबा के रथ पर फूल बरसाकर उनका आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण के दौरान बाबा ने भक्तों के दुख-दर्द को सुना। भक्तों ने आरती उतारकर देश के कल्याण की प्रार्थना की। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने लगभग 40 स्थानों पर स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की ओर से 71वें बाबा कालभैरव जी के स्वर्ण रजत प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। चौखंभा स्थित काठ की हवेली पर अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, मंत्री जनार्दन वर्मा और कमेटी के पदाधिकारियों ने बाबा की आरती उतारी। शोभायात्रा में आगे ताशा-बाजा के साथ ध्वजा पताका लिए श्रद्धालु चल रहे थे। 11 छतरी युक्त घोड़ों पर देव स्वरूप धारण किए उनके गण थे। बैंड बाजा और पाइप बैंड की धुनों के साथ टोली निकली। मां काली, मां दुर्गा के स्वरूप भी साथ-साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान जी और काली जी सहित अनेक देव स्वरूप व गोविंदेश्वर महादेव की झांकी थी। नीरज सेठ की टीम के कलाकार शोभायात्रा के दौरान संगीतमय भजन प्रस्तुत कर रहे थे। डमरुओं की गड़गड़ाहट, शहनाई की मंगल ध्वनि के साथ बाबा श्री कालभैरव जी की स्वर्ण रजत प्रतिमा स्वर्णिम रथ पर विराजमान थी। रास्ते भर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्ग चौखंभा स्थित काठ की हवेली से निकलकर जतनबर, विशेश्वरगंज, महामृत्युंजय, दारानगर, मैदागिन, बुलानाला, चौक, नारियल बाजार, गोविंदपुरा, ठठेरी बाजार, सोराकुआं, गोलघर होते हुए कालभैरव चौराहे तक गई। बाबा की भव्य आरती उतार कर प्रतिमा को मंदिर में प्रतिस्थापित किया गया। शाम को पंडित जय कृष्ण दीक्षित के आचार्यतत्व में 11 भूदेवों ने श्रीराम मंदिर में वसंत पूजन किया। मंदिर में रात 11 बजे महाआरती तक भक्तों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ को किया गया तैयार
कमेटी के संरक्षक श्यामसुंदर सिंह के नेतृत्व में अनुज गौतम, संदीप सेठ, जितेंद्र सेठ, संजय सेठ, महेश सिंह ने रथ तैयार किया। संचालन व्यवस्था में शोभायात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा के साथ नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड के स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। सूचना मंत्री संदीप सेठ के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल रथ खींच रहे थे।

ये रहे मौजूद
मीडिया संयोजक कैलाश सिंह विकास तथा किशोर सेठ के अनुसार शोभायात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, पार्षद रीता सेठ, संजय विश्वंभरी, लकी भारद्वाज, कनकलता मिश्रा, विक्की यादव मौजूद रहे। इसके अलावा सीजेएम मनीष वर्मा, डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार, एसीपी कोतवाली अमित कुमार, महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दीक्षित, शिवगोपाल सर्राफ, कमलेश चंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed