{"_id":"69c65c0884ab476e720c5a6f","slug":"devotees-not-get-involved-with-touts-or-resort-to-backdoor-channel-for-darshan-of-kashi-vishwanath-temple-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील: काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ें श्रद्धालु, यहां कर सकते हैं अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपील: काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ें श्रद्धालु, यहां कर सकते हैं अनुरोध
Fri, 27 Mar 2026 03:59 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:59 PM IST
सार
Varanasi News: मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी की है। कहा है कि विशिष्ट परिस्थितियों में भी बाबा के दर्शन के लिए किसी दलाल या जुगाड़ के फेर न पड़ें। किसी भी विशिष्ट अनुरोध के लिए सीधे मंदिर न्यास कार्यालय से भौतिक रूप में या ceo@skvt.org पर ईमेल के माध्यम से अनुरोध करें। जो संभव सुविधा होगी वह संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ न्यास उपलब्ध कराएगा। सामान्य स्थितियों के लिए दर्शन, आरती और रुद्राभिषेक के लिए मंदिर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें। उधर, मंदिर प्रशासन ने 9 महीने 9 दिन के काशीवास पर आए पुणे के दंपती को नियमित बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन
पुणे के संजीव आंबेकर और नेहा आंबेकर ने बताया कि उनका 9 माह 9 दिन का काशीवास 29 मार्च को पूरा होगा। काशीवास का संकल्प लेने के दौरान दोनों दंपती को हर दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करना था। लेकिन, दैनिक पास निरस्त होने के चलते आम दर्शनार्थियों के साथ रोज दर्शन करने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ram Navami 2026: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की उतारी आरती, आंखों में दिखी भक्ति की चमक
विज्ञापन
दंपती ने बताया कि प्रतिदिन सुगम दर्शन का टिकट लेना भी व्यावहारिक नहीं था। ऐसे में मंदिर कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से हमने संपर्क किया। मंदिर प्रशासन ने उनके नियमित दर्शन की व्यवस्था कराई।