{"_id":"6434e7009f023961b60bc877","slug":"devotees-danced-to-the-songs-of-jasveer-jassi-at-sankat-mochan-music-festival-in-varanasi-2023-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह में छाए जसवीर जस्सी, हीर रांझा की प्रेम कहानी को पंजाबी धुन में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह में छाए जसवीर जस्सी, हीर रांझा की प्रेम कहानी को पंजाबी धुन में किया पेश
Tue, 11 Apr 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:20 AM IST
सार
संकट मोचन मंदिर के 100वां संगीत समारोह में अमीर खुसरो और बुल्ले शाह की बहुचर्चित रचनाओं को खास अंदाज में काशी के श्रोताओं तक पहुंचाया। छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाए के.... की धुन पर पूरा प्रांगण झूम उठा। हीर रांझा की प्रेम कहानी को पंजाबी धुन में पेश करते हुए जस्सी ने पूरी महफिल लूट ली।
विज्ञापन
संकट मोचन संगीत समारोह में छाए जसवीर जस्सी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के संकट मोचन मंदिर के 100वां संगीत समारोह में संगीत की लहर बही। बहुचर्चित पार्श्वगायक कलाकार जसवीर जस्सी आधी रात के बाद मंचासीन हुए। सिर पर केसरिया रुमाल बांधकर वह अपने दल के साथ जैसे ही मंच पर आए काशी की जनता ने हर-हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत किया। गुरुवाणी, सतनाम के बाद गायकी को गति देने वाले जसवीर जस्सी ने कोई बोले राम राम से अपने सफर को आगे बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने सूफियाना गायन के कई रंग बिखेरे।
यह भी पढ़ें- Sankatmochan sangeet samaroh: अद्भुत है संकटमोचन संगीत समारोह, बाल काल से संपूर्ण कांडों पर सजाई गई 200 पेटिंग
अमीर खुसरो और बुल्ले शाह की बहुचर्चित रचनाओं को खास अंदाज में काशी के श्रोताओं तक पहुंचाया। छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाए के.... की धुन पर पूरा प्रांगण झूम उठा। हीर रांझा की प्रेम कहानी को पंजाबी धुन में पेश करते हुए जस्सी ने पूरी महफिल लूट ली। खईके पान बनारस वाला, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी..ने समां बांधा।

संकटमोचन संगीत समारोह में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
संकटमोचन संगीत समारोह के शताब्दी वर्ष की कला दीर्घा इस वर्ष भव्य और दिव्य स्वरूप में है। कला दीर्घा में जैसे जैसे संगीत समारोह की निशा बढ़ती गई, वैसे वैसे कला दीर्घा में रचनात्मकता अपने नए स्वरूप में नजर आई। कला दीर्घा में हनुमान जी महाराज के बाल काल से लेकर संपूर्ण कांडों पर अलग अलग 200 पेंटिंग सजाई गई हैं। कला दीर्घा बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. वीएन मिश्र के निर्देशन व महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के संरक्षण में लगाई गई है।