फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sankatmochan music festival is amazing, 200 paintings decorated on entire scandals from childhood

Sankatmochan sangeet samaroh: अद्भुत है संकटमोचन संगीत समारोह, बाल काल से संपूर्ण कांडों पर सजाई गई 200 पेटिंग

Tue, 11 Apr 2023 08:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Apr 2023 08:56 AM IST
सार

संकटमोचन संगीत समारोह के कला दीर्घा में जैसे जैसे संगीत समारोह की निशा बढ़ती गई, वैसे वैसे कला दीर्घा में रचनात्मकता अपने नए स्वरूप में नजर आई। कला दीर्घा बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. वीएन मिश्र के निर्देशन व महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के संरक्षण में लगाई गई।

विज्ञापन
Sankatmochan music festival is amazing, 200 paintings decorated on entire scandals from childhood
संकट मोचन संगीत समारोह के अवसर पर छठा प्रस्तुति में गायन प्रस्तुत करते जसवीर जस्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संकटमोचन संगीत समारोह के शताब्दी वर्ष की कला दीर्घा इस वर्ष भव्य और दिव्य स्वरूप में है। कला दीर्घा में जैसे जैसे संगीत समारोह की निशा बढ़ती गई, वैसे वैसे कला दीर्घा में रचनात्मकता अपने नए स्वरूप में नजर आई। कला दीर्घा में हनुमान जी महाराज के बाल काल से लेकर संपूर्ण कांडों पर अलग अलग 200 पेंटिंग सजाई गई हैं। कला दीर्घा बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. वीएन मिश्र के निर्देशन व महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के संरक्षण में लगाई गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- संकट मोचन संगीत समारोह: राम मिलन की आस में गंधर्वजेता के दरबार में हाजिरी, पांच शताब्दी से चली आ रही रीत

विज्ञापन

कला दीर्घा में इस बार केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश के कलाकार भी शामिल हुए हैं। स्पेन, बहरीन के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों से कलाकारों ने अपनी भावनाओं को कूचियों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा है। कला दीर्घा में श्री रामलीला रामनगर की विशेष गैलरी है। इसमें विश्वप्रसिद्ध रामनगर रामलीला से जुड़े 50 छायाचित्र हैं। तस्वीरें बलराम यादव और अरविंद अरुण मिश्रा की हैं। कला दीर्घा को प्रदर्शित कराने में छह वर्षों के बाद बहरीन से लौटे ख्यात कलाकार अनिल शर्मा के अलावा सौरभ कुमार, सुमित श्रीवास्तवा, राहुल सिंह, प्रवीण पटेल, प्रियंका जायसवाल, सुनील विश्वकर्मा, राजेश कुमार की भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed