{"_id":"655f7d8e8f5bbfe2d60ed0d6","slug":"development-work-disrupted-due-to-absence-of-secretary-in-eight-villages-varanasi-news-c-194-1-son1001-6152-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आठ गांवों में सचिव के न होने से विकास कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आठ गांवों में सचिव के न होने से विकास कार्य बाधित
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की आठ ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। गांव में सचिव की तैनाती के बावजूद न आने से कोई काम नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधानों ने पत्र लिखकर सचिव के तैनाती की मांग की है।
म्योरपुर विकास खंड की किरबिल, देवरी, काचन, करहिया, झापर, पिपरहर, राजासारई व बनमहरी ग्राम पंचायत में सचिव के न होने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किरबिल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चालाल प्रजापति ने कहा कि उनके यहां तमाम कार्यों के भुगतान लंबित पड़े हैं। सचिव के न होने से तमाम मजदूरों की मजदूरी भी बकाया है। यही हाल लगभग सभी ग्राम पंचायत का है। पूर्व में ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों से सचिव के तैनाती की मांग की थी, लेकिन अभी तक उस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सचिव की दुद्धी ब्लाक के शौचालय घोटाले में गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीणों ने नए सचिव की तैनाती की मांग की है। मामले में एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने कहा कि नए सचिव की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है। कहा जल्द सचिव की तैनाती कराई जाएगी।