{"_id":"62571f1d38a1a36f65714adf","slug":"development-of-jain-pilgrimage-sites-on-the-lines-of-kashi-vishwanath-dham-varanasi-news-vns6482036108","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर हो जैन तीर्थ स्थलों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर हो जैन तीर्थ स्थलों का विकास
विज्ञापन
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन समाज ने जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली का श्री काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर विकास की मांग की है। श्री दिगंबर जैन महासमिति के पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि भदैनी स्थित जैन घाट पर भगवान सुपार्श्वनाथ की जन्मस्थली विकास की बाट जोह रही है, इसे ठीक कराया जाए।
महासमिति के अध्यक्ष डॉ. केके जैन ने बताया कि कई बाद शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। गंगा के किनारे स्थित इस मंदिर से विश्व के संपूर्ण जैन समाज की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसी प्रकार कैथी स्थित चंद्रावती गांव में भगवान चंदा प्रभु की जन्मस्थली है जो जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर हैं। 11वें तीर्थंकर की जन्मस्थली सारनाथ में धमेख स्तूप के ठीक बगल में स्थित है परंतु सरकार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
जन्म कल्याणक पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
श्री दिगंबर जैन समाज काशी के तत्वावधान में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री 1008 महावीर भगवान की 2621वें जन्म कल्याणक पर विविध धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। बृहस्पतिवार को प्रात: 8:15 बजे मैदागिन स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीर्थंकर को चांदी के रथ पर विराजमान कराकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी जो मैदागिन से प्रारंभ होकर बुलानाला, नीचीबाग, आसभैरौ, चौक, ठठेरी बाजार होते हुए सोरा कुआं पहुंचेगी।