फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Development and investment lofty voice

विकास और निवेश के लिए बुलंद की आवाज

Thu, 07 May 2015 02:41 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
Development and investment lofty voice

वाराणसी। पूर्वांचल में औद्योगिक विकास और निवेश को लेकर उद्यमियों ने अपनी आवाज बुलंद की। भारतीय औद्योगिक संघ (आईआईए) के संयोजन में बुधवार को होटल क्लार्क में हुई बैठक में उद्योगपतियों ने मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन सुधीर गर्ग के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की और उद्योग के लिए बिजली व अन्य बुनियादी सुविधाएं मांगी।

विज्ञापन

 साफ कहा कि यदि सरकार ने उद्यमियों की नहीं सुनी तो पूर्वांचल के सारे उद्योग बंद हो जाएंगे। हालांकि प्रमुख सचिव ने शासन स्तर पर उठाए गए समस्याओं के निराकरण की बात जरूर कही।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार मंथन कर रही है। इसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। पूर्वांचल का कायाकल्प होगा।
कौशल विकास को लेकर अखिलेश सरकार गंभीर है जाकि युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके। आईआईए के वाराणसी चैप्टर के चेयरमैन आरके चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल में औद्योगिक विकास कि लिए विशेष पैकेज घोषित मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक अशोक गुप्ता और सचिव राजेश भाटिया ने भी औद्योगिक विकास में आ रही दिक्कतों को रेखांकित किया। उद्योग निदेशक व आयुक्त एल वेेंकटेश्वर लू और संयुक्त निर्यात आयुक्त आरके सिंह ने भी हर सहयोग के लिए आश्वस्त किया। बैठक में विजय मित्तल, राजेश वर्मा, शेषपाल गर्ग, उमाशंकर अग्रवाल, विशिष्ट यादव, अवधेश गुप्ता, दिनेश गर्ग, रतन सिंह, प्रदीप तुलस्यान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed