फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Diwali 200,000 people watched Ganges on 30 cruise ships and 2,000 boats smaller boats failed operate

Dev Diwali: 30 क्रूज, 2000 नावों से दो लाख लोगों ने गंगा से देखी काशी की देव दीपावली; छोटी नाव नहीं चली

Fri, 07 Nov 2025 06:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 06:11 AM IST
सार

काशी की देव दीपावली पर विहंगम नजारा देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ रही। नाव में भी बैठ कर लोग गंगा आरती का हिस्सा बने। यहीं से लेजर लाइट शो और आतिशबाजी की वीडियो भी बनाई गई।

विज्ञापन
Dev Diwali 200,000 people watched Ganges on 30 cruise ships and 2,000 boats smaller boats failed operate
2000 नावों से दो लाख लोगों ने गंगा से देखी काशी की देव दीपावली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: काशी की देव दीपावली का नजारा देखने लोग देश दुनिया से काशी आए थे। जल पुलिस और मांझी समाज से जुड़े पदाधिकारियों से मिले आंकड़े के अनुसार 30 क्रूज, 2000 नावों से 2 लाख लोगों ने गंगा से काशी की देव दीपावली देखी।

विज्ञापन


क्रूज पर सवार होने के लिए लोग रविदास घाट पहुंचे। इसके अलावा बड़ी नाव, मझोली नाव, बजड़ा को ही गंगा में चलने की अनुमति पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई थी। इनके संचालन के लिए गंगा में रूट बनाया गया था। एक रूट आने और एक रूट जाने के लिए बनाया गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान जल पुलिस के जवान भी बीच-बीच में बोट से चक्रमण कर नावों को रेगुलेट कर रहे थे। जानकारों के अनुसार 2 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये प्रति सवारी किराया वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुरुस्त रही सुरक्षा

एक दिन पूर्व 84 घाट, 96 कुंड, 53 घाटों पर महाआरती के साथ 25 लाख दीये जले। देव दीपावली के अलावा कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर सुबह से दोपहर तक नावें गंगा में चलती रही। इस दौरान किराया कम था। शाम के समय किराया पांच गुना हो गया था। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के पदाधिकारी राकेश साहनी ने कहा कि प्रत्येक नाव पर 80 से 100 लोग बैठे रहे।

नहीं चलने दी गईं 600 नावें
देव दीपावली पर सुरक्षा कारणों के चलते 600 छोटी नावें पुलिस ने नहीं चलने दी। हाथ से चलने वाली चप्पू की नाव देव दीपावली पर गंगा में नहीं चलीं। उधर जल पुलिस के प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि 20 क्रूज और तकरीबन 2000 छोटी, बड़ी नावों से लोगों ने देव दीपावली पर गंगा आरती देखी है। प्रति क्रूज पर 50 से 60 लोग बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed