फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali in Varanasi cutout of Domraja gangapar Kashi

देवदीपावली पर वाराणसी में गंगापार लगेगा डोमराजा का 20 फीट कटआउट

Mon, 23 Nov 2020 08:15 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 23 Nov 2020 08:15 PM IST
सार

  • डोमराजा को समर्पित होगी काशी घाटवॉक की देव दीपावली
  • बीएचयू भोजपुरी अध्ययन केंद्र में बैठक, 5001 दीपों से दी जाएगी श्रद्धांजलि
     

विज्ञापन
Dev Deepawali in Varanasi cutout of Domraja gangapar Kashi
डोम राजा, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में देव दीपावली को इस बार खास बनाने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली पर जहां दीप जलाएंगे, वहीं काशी घाटवॉक की ओर से देव दीपावली डोमराजा स्व. जगदीश चौधरी को समर्पित की जाएगी। इसके लिए गंगा उस पार डोम राजा का 20 फीट का कटआउट लगाया जाएगा। 5001 दीपों से डोमराजा को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को बीएचयू के भोजपुरी अध्ययन केंद्र में आयोजित बैठक में इसका निर्णय लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद के चुनाव में प्रस्तावक रहे डोमराजा स्व. जगदीश चौधरी को इस बार देव दीपावली समर्पित करने से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

Dev Deepawali in Varanasi cutout of Domraja gangapar Kashi
पिछले साल काशी घाटवॉक के टाइटल सांग के उदघाटन अवसर पर डोमराजा (फ़ाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि गुरु नानक के शब्द प्रकाश से उन्हें भी स्मृति से सजोने का कार्य करेंगे। उनके पदों को गाकर याद किया जाएगा। बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. वीएन मिश्रा ने बताया कि इस बार मणिकर्णिका घाट के सामने गंगा पार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डोमराजा का 20 फीट का कटआउट लगाया जाएगा और 5001 दीपों को जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बताया कि पिछले साल 8 दिसंबर को डोमराजा ने ही काशी घाट वॉक के टाइटल सांग का उद्घाटन भी किया था। प्रो. मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की जाएगी कि वह देव दीपावली के दिन डोमराजा की याद में पहला दीप उनके कटआउट के पास जलाएं। इधर तुलसी घाट पर कटआउट बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। बैठक में अष्टभुजा मिश्रा, शैलेश तिवारी, अभिषेक गुप्ता, हरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed