Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali in Varanasi 21 lakh earthen lamps lit over 15 lakh people witnessed festival

दीपों की रोशनी से नहाई काशी: 21 लाख दीये जले, 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी देव दीपावली; घाटों पर उमड़ा सैलाब

Wed, 25 Nov 2026 05:25 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Nov 2026 05:25 AM IST
सार

वाराणसी में देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीये जले। इस दौरान गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 15 लाख से ज्यादा लोगों ने काशी की देव दीपावली की भव्यता देखी। 

विज्ञापन
Dev Deepawali in Varanasi 21 lakh earthen lamps lit over 15 lakh people witnessed festival
काशी में देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर मंगलवार को काशी के घाटों पर आस्था का महासागर उमड़ा। गंगा के दोनों किनारों पर सजे दीपों की कतारों और पानी में झिलमिलाती उनकी परछाइयों ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। घाटों, सामने की रेती, कुंडों और अन्य आयोजन स्थलों पर कुल 21 लाख दीये जलाए गए। पुलिस, प्रशासन के मुताबिक, 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देव दीपावली देखी है।

विज्ञापन


गंगा के सामने चेत सिंह घाट की रेती पर पहली बार 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन से शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों की आकृतियां आसमान में उकेरी गईं। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के साथ कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 84 घाटों के जीपीएस आधारित ऑडियो टूर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब पर्यटक 15 भाषाओं में काशी की विरासत और घाटों की कहानियां सुन सकेंगे। यूपी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध इस सुविधा के माध्यम से पर्यटक बिना गाइड के काशी के घाटों का इतिहास, धार्मिक परंपराएं और उनसे जुड़ी स्थानीय मान्यताएं जान सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह सुविधा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओडिया, मलयालम, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई सहित अन्य भाषाओं में उपलब्ध है। यह पहल काशी की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास है। 

इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों, विद्यार्थियों और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों को घाटों के ऐतिहासिक महत्व, धार्मिक परंपराओं और स्थानीय मान्यताओं को समझने का अवसर मिलेगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि पर्यटकों के आने से कारोबार करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।
 
अधिकारी बोले

गंगा घाटों और उस पार रेती से 15 लाख लोग देव दीपावली के साक्षी बने हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहे इसकी व्यवस्था भी बनाई गई थी। -मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed