Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali in Kashi 25 minute Kashi Katha at Chet Singh Fort mythological heritage brought to life through

काशी की देव दीपावली: चेत सिंह किले पर 25 मिनट की काशी कथा, 3डी प्रोजेक्शन से जीवंत हुई पौराणिक विरासत

Wed, 25 Nov 2026 03:29 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 25 Nov 2026 03:29 PM IST
सार

देव दीपावली पर गंगा पार रेती से करीब 10 मिनट तक हरित हवाई आतिशबाजी हुई। पहली बार आठ इंच के विशेष शेल का इस्तेमाल किया गया। शिव भजनों की धुन पर 600 फीट की ऊंचाई तक रंगीन आकृतियां दिखाई दीं।

विज्ञापन
Dev Deepawali in Kashi 25 minute Kashi Katha at Chet Singh Fort mythological heritage brought to life through
वाराणसी, देव दीपावली, हरित आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर चेत सिंह किले की दीवारें काशी की पौराणिक विरासत की गवाह बनीं। यहां करीब 25 मिनट की काशी कथा को 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से जीवंत किया गया। इसमें काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास की झलक दिखाई गई। वहीं, गंगा पार रेती पर हुई हरित हवाई आतिशबाजी ने भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित किया।

विज्ञापन


शिव भजनों की धुन पर आसमान में रंगों की छटा
ललिता घाट के सामने गंगा पार रेती से करीब 10 मिनट तक हवाई आतिशबाजी की गई। शिव स्तुति में गाए जाने वाले भजनों की धुन के साथ आतिशबाजी का तालमेल देखने को मिला। शिव तांडव स्तोत्रम और मेरा भोला है भंडारी जैसे भजनों पर आसमान में रंगीन और ज्यामितीय आकृतियां उभरीं।
विज्ञापन


आतिशबाजी के रंगीन गोले करीब 600 फीट की ऊंचाई तक पहुंचे। इसके लिए जमीन पर लगभग 1200 फीट के क्षेत्र में व्यवस्था की गई थी। आसमान में फैलने के बाद इसका दृश्य क्षेत्र करीब 1600 से 1800 फीट तक होने का अनुमान था। गंगा किनारे खड़े श्रद्धालु और पर्यटक इस नजारे को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1985 में छह घाटों से शुरू हुआ था दीपोत्सव
काशी की देव दीपावली की शुरुआत वर्ष 1985 में महज छह घाटों पर करीब आठ हजार दीप जलाकर हुई थी। शुरुआती आयोजन में जटार, राजा ग्वालियर, बालाजी, कोनिया, बिंदु माधव और गरवा घाट शामिल थे।

वर्ष 1986 में आयोजन 10 घाटों तक पहुंचा। इसके बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार होता गया और वर्ष 1995 तक 78 घाटों पर दीपोत्सव होने लगा। वर्ष 2011 में गंगा पार रेती पर दीपदान की शुरुआत हुई। आज गंगा पार रेती पर दीपदान भी देव दीपावली के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है।

Trending Videos

Dev Deepawali in Kashi 25 minute Kashi Katha at Chet Singh Fort mythological heritage brought to life through
देव दीपावली, हरित आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

600 फीट की ऊंचाई पर दिखे रंगीन गोले
देव दीपावली पर गंगा पार रेती से हुई हरित हवाई आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ललिता घाट के सामने गंगा की रेती से आसमान में रंगों की ऐसी छटा बिखरी कि घाटों पर मौजूद लोग नजारा देखते रह गए। करीब 10 मिनट तक चले इस आयोजन में भगवान शिव की स्तुति में गाए जाने वाले भजनों की धुन के साथ आतिशबाजी का तालमेल देखने को मिला।

शिव भजनों की धुन पर उभरीं रंगीन आकृतियां
शिव तांडव स्तोत्रम और मेरा भोला है भंडारी जैसे भजनों की धुन पर आसमान में रंगीन और ज्यामितीय आकृतियां उभरीं। आतिशबाजी की तकनीकी विशेषता भी खास रही। आयोजकों के अनुसार, पहली बार आठ इंच के विशेष आतिशबाजी शेल का इस्तेमाल किया गया। इनके जरिये रंग बदलने वाली आकृतियां और ज्यामितीय डिजाइन तैयार किए गए।

1600 से 1800 फीट तक रहा दृश्य क्षेत्र
आतिशबाजी के गोले करीब 600 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए तैयार किए गए थे। जमीन पर लगभग 1200 फीट के क्षेत्र में इसकी व्यवस्था की गई थी, जबकि आसमान में फैलने के बाद इसका दृश्य क्षेत्र करीब 1600 से 1800 फीट तक होने का अनुमान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed